मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:- इस समय परिवार में किसी समस्या के कारण आपका मन परेशान रहेगा, परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है | आपको अपने स्वभाव पर काबू रखने कि जरूरत है अन्यथा किसी के साथ मतभेद हो सकता है | आज आपका शुभ रंग काला होगा |
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:- आज आपको स्वास्थ्य प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, शरीर में आलस्य की बढ़ोतरी बनी रहेगी | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी | परिवार से सहयोग देखने को मिलेगा |
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:- आपके मन में नकारात्मक विचार आयेंगे जिनसे आपको बचाव करने कि आवश्यकता है अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है | मित्रों और रिश्तेदार्रों से मधुर सम्बन्ध बनेंगे और हो सकता है की आज आपको किसी मांगलिक कार्य के आयोजन पर जाना पड़े|
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:- आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, परिवार का सुख पूर्णरूप से प्राप्त होगा | कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्रधानता बनेगी | आज किसी कारण से आपका दूसरों के साथ मन मुटाव हो सकता है इसलिए अपने स्वभाव पर नियन्त्रण रखें |
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:- नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे | परिवार की तरफ से प्रसन्नता मिलेगी घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा | आलस्य को अपने पर हावी न होने दें अन्यथा नुकसान हो सकता है | आज के लिए शुभ रंग पक्का नारंगी होगा |
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:- आज आपको स्वास्थ्य प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है, शरीर में आलस्य बना रहेगा | आपके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है इसलिए सावधान रहे, किसी प्रकार सच्चे-झूठे आरोप लगने के योग भी बने हुए हैं | आज के दिन काले रंग से परहेज रखें |
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:- आपका भाग्य आज आपको पूरा सहयोग करेगा जिसके कारण आप अपने हर काम में सफल होंगे, लेकिन घर परिवार में माहौल थोडा खराब हो सकता है माता के स्वास्थ्य प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है | धन खर्चे के योग बने हुए हैं |
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:- परिवार में किसी न किसी को लेकर मतभेद हो सकता है इसीलिए अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा नुकसान होगा | आपको वाहन चलते समय भी सावधानी बर्तनी पड़ेगी दुर्घटना होने के योग बने हुए हैं | कुत्तों की सेवा करना शुभ फल देगा |
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे:- घर परिवार में परेशानी का सामना करना पड़ेगा जिसके कारण पूरा दिन परेशानियों में निकलेगा | आज के दिन किया हुआ फैसला आपके लिए भविष्य में शुभ फलदायक होगा | आज के दिन आपका शुभ रंग पीला होगा |
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:- आज मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा, कार्यक्षेत्र में भी शुभ समाचारों की बढ़ोतरी बनेगी | परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा| आज आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ बढेगा | बहनों की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होगा |
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:- आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा दूसरों के साथ झगडा हो सकता है| परिवार वालों के साथ अच्छा संबंद्ध बनाकर रखें | आज आपके अंदर घमंड जैसी भावना पैदा होगी इस से बचाव करने की जरूरत है |
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:- आज के दिन आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी | आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा | माता के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है | आज के दिन नीले रंग से परहेज रखें |
आपने Rashifal 01-june-2019 का सभी राशियों का Rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 01-june-2019 का राशिफल कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 01-june-2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप हमारे ज्योतिष संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
For Latest News Update of astroscience you can subscibe our Newsletter to stay tune with us
Comments