मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस संबंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध के बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:- नौकरी में साथ काम करने वालों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:- व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। महिला मित्र लाभदायक साबित होंगे। वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद पा सकेंगे l
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:- आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:- व्यापारियों को व्यापार और आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे। आज आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:- कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा होने की संभावना है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:- संतान के सम्बंध में समस्या आ सकती है। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। पिता को परेशानी हो सकती है। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:- मंगल कार्यो मे शामिल हो सकते है पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखने की जरूरत है। महिला वर्ग से नुकसान होने की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे:- कार्यभार और मानसिक चिंता से राहत पाकर मित्रों और संबंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:- आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक ऊष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:- आज स्वास्थ्य में सुधार होने की उम्मीद है। कार्य में सफलता और यश मिल सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वाले सहायक होंगें। स्वास्थ्य बना रहेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:- आज स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है।
आपने Rashifal 05-august-2019 का सभी राशियों का Rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 05-august-2019 का राशिफल कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 05-august-2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप हमारे ज्योतिष संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
For Latest News Update of astroscience you can subscibe our Newsletter to stay tune with us
Comments