मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:- आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अचानक से कोई दुर्घटना हो सकती है। आज के दिन आपके साथ किसी तरह का धोखा हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा भरोसा करके न चलें। किसी तरह का झूठा सच्चा आरोप लग सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:- आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र मे रुचि देखने को मिलेगी। भाई-बंधुओं से किसी प्रकार का मन मुटाव हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। परिस्थितियाँ अनुकूल न रहने के कारण आपको सेहत से संबन्धित दिक्कते हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:- आज के दिन आपको भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिल पाएगा। जिसके कारण आपके स्वभाव में गुस्सा देखने को मिलेगा। इस समय किसी दवाब के कारण तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। जिसके कारण कोई नुकसान उठाना पड़ेगा। लेकिन परिवार की तरफ से हर संभव सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:- आज के दिन आप अपनी किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। अगर आपके मन में तनाव है। तो किसी नज़दीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें। इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। आज के दिन आप अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:- आज का दिन मौज मस्ती में बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन का लुफ्ट उठाएंगे। आपके अंदर जोश और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। लंबे समय से चलते आ रहे विवादो से छुटकारा मिलेगा। समय अच्छा बीतेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:- इस समय पढ़ाई–लिखाई के क्षेत्र मे अच्छा मन लगेगा। आपकी मेहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी। परीक्षा–प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी रिश्तेदार के यहाँ मांगलिक आयोजन मे सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होगें।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:- आज के दिन पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बनेंगे। इस समय शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज के दिन बुजुर्गों की तरफ से किसी तरह के उपहार का लाभ मिलेगा। इस समय परिवार के लोगो का नाम रोशन करने में मदद मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:- आज के दिन आपका रूख़ा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और उसे गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज के दिन आपको दूध व दही का सेवन करने से स्वास्थ्य मे लाभ मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे:- आज के दिन परिवार के सदस्यो से आपको हर संभव सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। अपरिचित लोगों से ज्यादा संबंध ना बढ़ाए बेवजह के मतभेद सामने आ सकते हैं। नकारात्मक विचारो से बचें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:- आज के दिन कोई ना कोई घटना आपके लिए विपरीत परिस्थितियों के कारण खड़े करेगी। किसी कारण चोट लगने की संभावना रहेगी। आपके लिए प्रत्येक कार्य मे बाधा उत्पन्न होगी। किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:- दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ, ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। इस मे आपको मुनाफा होगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:- आज के दिन आपको परीक्षा में निराशाजनक परिणाम मिलने के कारण मन उदास रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। आज के दिन गुस्से पर नियंत्रण रखे अन्यथा झगड़ा होने की संभावना है।
आपने Rashifal 05-november-2019 का सभी राशियों का Rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 05-november-2019 का राशिफल कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 05-november-2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप हमारे ज्योतिष संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
For Latest News Update of astroscience you can subscibe our Newsletter to stay tune with us
Comments