मेष :- आपके मन में नवीन वस्तु के बारे में जानने की इच्छा होगी। लंबी दूरी की यात्राएं करने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार की संभव सहायता प्राप्त होगी परंतु घर में किसी से मतभेद भी हो सकते है। कोई विपरीत घटना घटित हो सकती है। खर्च अधिक होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृषभ :- मित्रों और सहयोगियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। वाणी की मधुरता के कारण दूसरों पर अपना अच्छा प्रभाव डालेंगे। यात्राएं करने के अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बंधुओं से अनबन हो सकती है। आप दूसरों के चक्कर में पड़कर अपने लिए परेशानी खड़़ी करेंगे। गलत लोगों की संगति के कारण बर्बाद होने की संभावना है।
मिथुन :- आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। कामकाज में सफलता तथा वाहन सुख मिलेगा। मेहनत और भाग्य का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
कर्क :- आपकी बौद्धिक शक्ति में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य की ओर झुकाव बनेगा। परिवार के सदस्यों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। यात्राओं के अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य खराब होगा। पेट से संबंधित दिक्कते बन सकती है। मन में अजीब सा भय बना रहेगा। किसी प्रकार की चिंता आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है।
सिंह :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं के अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
कन्या :- आज शरीर में नवीन उर्जा का संचार देखने को मिलेगा। मनोरंजनात्मक यात्रा करने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज में बरकत होगी। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। वाद-विवादों से दूर रहें।
तुला :- आज के दिन घर-परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब रहेगा। किसी के साथ वैचारिक मतभेद होंगे।
वृश्चिक :- परिवार की तरफ से मिलने वाला सुख और सहयोग अच्छा रहेगा। शुभ फलों की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों की भलाई के लिए कार्य करेंगे। अपनी योग्यता और बुद्धिमता से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे।
धनु :- आपकी धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि रहेगी। नये-नये लोगों के साथ मित्रता कायम होगी। मनोरंजनात्मक यात्राएं होंगी। बाहरी व्यक्ति द्वारा धोखा मिल सकता शत्रु परेशान करने का प्रयास करेंगे। आपके साथ किसी प्रकार की विपरीत घटना घटित हो सकती है सावधानी बरतें।
मकर :- धार्मिक कार्य की ओर मन आकर्शित होगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। गृहस्थ जीवन में तनावपूर्ण हालात देखने को मिलेंगे। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी।
कुंभ :- आज मित्रों का अच्छा साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। किसी रिश्तेदार के घर जाने की योजना बनेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका मतभेद हो सकता, आपका गलत संगति की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कामकाज में भी उतार-चढ़ाव आते रहेंगे।
मीन :- आप अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा।
For Latest News Update of astroscience you can subscibe our Newsletter to stay tune with us
Comments