मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:- माँ की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। घर का माहोल खराब हो सकता है और साथ ही साथ फिजूल खर्ची बढ़ेगी, काम मे नगद पैसो का सुख भी खराब हो सकता है
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:- इस समय में आपको शिक्षा के क्षेत्र में मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है परंतु भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा साथ ही साथ आपके स्वभाव में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। परंतु की गयी मेहनत का परिणाम आशा अनुरूप नहीं मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:- काम-काज को लेकर परेशान रहेगे जिसके कारण स्वास्थ्य मे खराबी आ सकती है। जीवनसाथी की तरफ से मतभेद पैदा हो सकते है। बेफिजूल की यात्रा गले पड़ सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:- मेहनत से किए गए कार्य का अनुकूल परिणाम मिलेगा भाग्य आज पूरा साथ देगा। आज का दिन परिवार के साथ बाहर घूमने के लिए बहुत उत्तम है। चालाकी और चतुराई का इस्तेमाल कर के आप अपने दुश्मनों पर विजयी पाएंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:- आज के दिन आपका किसी कारण दूसरों से व्यर्थ में मन-मुटाव हो सकता है। किसी के जायदाद संबंधी मामलो से दूर रहे नही तो पराई लड़ाई आपके गले पड़ सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:- आपके साथ अनहोनी घटना घटित हो सकती हैI आज के दिन वाहन चलाने मे सावधानी रखेI दोस्तो के साथ फिजूल खर्चा हो सकता हैI परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगाI
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:- पढ़ाई लिखाई मे मन नही लगेगाI परिवार मे जमीन-जायदाद को ले कर मतभेद हो सकता है। साथ ही साथ पेट से संबन्धित परेशानी आ सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:- आज घर मे किसी मेहमान के आने से खुशी का माहोल रहेगा किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसो की तरफ से हालात अच्छे रहेगे। आज के दिन अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे:- आज आपके परिवार के सदस्यों से किसी न किसी बात को लेकर अलगाव स्थिति पैदा हो सकती है। आपके स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। आज के दिन घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:- पिता की सेहत मे विकार आ सकता है। भवन सुख मे विस्तार होगा काम-काज को लेकर मन परेशान रहेगा। परिश्रम का फल इच्छानुसार ना मिलने के कारण मन उदास रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:- पिता की सेहत मे खराबिया आ सकती है साथ ही साथ नौकरी को लेकर भी चिंता मे रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र मे कामयाबी मिलेगी। घर के वृद्ध लोगो का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:- आज के दिन परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। नौकरी को लेकर शुभ समाचार मिलने के योग बने है।
आपने Rashifal 14-june-2019 का सभी राशियों का Rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14-june-2019 का राशिफल कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14-june-2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप हमारे ज्योतिष संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
For Latest News Update of astroscience you can subscibe our Newsletter to stay tune with us
Comments