मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:- मन में नकारात्मक विचार न आने दें अन्यथा किसी के साथ मन मुटाव हो सकता है | कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी | बड़े बुजुर्गों कि सेवा करना शुभ फल देगा | आज आपका शुभ रंग पीला होगा |
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:- नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे | पारिवारिक सुख में कमी देखने को मिल सकती हैं, किसी रिश्तेदार या मित्र के साथ झगडा भी हो सकता है | आज आप अपने चाल चलन पर विशेष ध्यान रखें |
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:- शरीर में आलस्य कि बढ़ोतरी रहेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है | मन धार्मिक कार्यों की तरफ बढेगा और इनमे बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लोगे | जीवन साथी के साथ अलगाव के हालात पैदा हो सकते हैं |
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:- आज परिवार की तरफ से प्रसन्नता का माहौल बनेगा, मन मे शान्तमय माहौल बना रहेगा | आज के दिन जो भी काम आप प्रारंभ करेंगे उसमे तरक्की मिलेगी | माता कि सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी |
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:- आज आपके स्वभाव में गुस्से की अधिकता रहेगी जिसके कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है | शरीर में आलस्य बढेगा और स्वास्थ्य प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है | आज के दिन आपका शुभ रंग लाल होगा |
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:- आपके शरीर में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा, परिवार का सहयोग अच्छे से प्राप्त होगा | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास अच्छा नहीं होगा परीक्षा आदि में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे |
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:- आज के दिन काफी ज़्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, कार्यक्षेत्र में मुश्किल हालात बनेंगे | शरीर में आलस्य की बढ़ोतरी होगी, स्वास्थ्य प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है | आज आपके मान सम्मान में भी खराबी के हालात पैदा होंगे |
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:- आज आप अपनी मेहनत और हिम्मत से अपने काम को आसानी से पूरा करेंगे | शिक्षा के क्षेत्र में आपकी योग्यता के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे | परिवार के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें |
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे:- आज के दिन आपके व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा, किसी के साथ मन मुटाव के हालात भी पैदा हो सकते हैं | कार्यक्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है | आज आपका शुभ रंग पीला होगा |
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:- आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है कोई अनहोनी घटना होने के योग बने हुये हैं | किसी की बातों में आकर कोई भी कार्य न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है । बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होंगे ।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:- आज के दिन कोई घटना आपके लिए विपरीत परिस्थितियां पैदा करेगी | कार्यक्षेत्र में प्रत्येक कार्य में दिक्कतें आएंगी | परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा |
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:- घर परिवार से मिलने वाले सुख में आज कमी देखने को मिल सकती है। स्वभाव में जिद्दीपन देखने को मिलेगा | पिता के स्वास्थ्य को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं |
आपने Rashifal 14-may-2019 का सभी राशियों का Rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14-may-2019 का राशिफल कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14-may-2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप हमारे ज्योतिष संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
For Latest News Update of astroscience you can subscibe our Newsletter to stay tune with us
Comments