मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:- आपको मेहनत को गति देने की ज़रूरत होगी। तभी शुभ परिणाम हासिल होंगे। आप अपनी किसी प्रतिभा से धन भी कमा पाएंगे। छात्रों को इस दौरान लक्ष्य की ओर अधिक ध्यान लगने की ज़रूरत होगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:- आपके साहस और पराक्रम में अचानक से वृद्धि देखने को मिलेगी। भाई-बहनों के लिए समय अच्छा रहेगा और उनसे आपके संबंधों में मधुरता आएगी। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। इस दौरान किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:- आपको अपने कुटुंब परिवार जीवन में सुख-शांति का अनुभव होगा। जिससे परिवार के सदस्यों के बीच सद्भावना का भाव बढ़ेगा। आपको अपने परिवार का भरपूर सहयोग भी मिलेगा, इसी के चलते आप दूसरी की मदद से अपना हर कार्य भी कर पाएंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:- आप अपना ज्यादातर धन खुद पर खर्च करेंगे, जिससे आपको आगे चलकर कुछ आर्थिक तंगी का एहसास होगा और इसी कारण आप विचलित भी हो सकते हैं। इससे आप न चाहते हुए ही खुद के लिए थोड़ी बहुत मानसिक चिंताएं भी बढ़ा बैठेंगे। दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:- यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा और संभावना है कि ये यात्रा कार्यक्षेत्र से संबंधित होगी, जिससे आप अपने प्रयासों से लाभ भी उठा पाएंगे। आपकी आमदनी में इस समय अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में इस दौरान विशेष तौर से अपने प्रयासों को गति देते हुए अपनी मेहनत को जारी रखें ।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:- आपके अपने बड़े भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे, और आपको किसी निर्णय लेने में उनका सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आपका मन विभिन्न-विभिन्न कलात्मक कार्यों में अधिक लगेगा। जिससे आप अपने प्रयासों से धन भी कमा पाने में सफल होंगे। नए लोगों से मुलाक़ात करने का अवसर मिलेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:- आपके कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ अनुकूलता आएगी, लेकिन आपको अपने मन और दिमाग को केंद्रित करने की सबसे ज्यादा ज़रूरत होगी अन्यथा व्यर्थ की चिंताओं के कारण आप अपने काम में मन नहीं लगा पाएंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:- आपको जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। जिससे आप खुद को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आप अपने किसी कार्य से अपने मान सम्मान में वृद्धि करेंगे। आपको इस समय धन लाभ होने का प्रबल योग बनेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे:- मानसिक बेचैनी हो सकती है। इस समय आर्थिक स्थिति ठीक होने के कारण आप अपने किसी लोन को चूका पाएंगे। अपने विरोधियों से सावधान रहें अन्यथा नुक्सान होगा। आपको किसी भी काम को करने के लिए अधिक संघर्ष जारी रखने की ज़रूरत होगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:- आपको अपने प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। छात्रों को भी शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान पक्ष के लिए समय उत्तम होगा और उन्हें प्रगति भी मिलेगी। दांपत्य जीवन में भी सुख-शांति बरकरार रहेगी। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा देखा जा रहा है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:- आपके मानसिक तनाव में अचानक से वृद्धि होगी। इससे स्वास्थ्य कष्ट भी हो सकता है। माता जी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधित किसी भी निवेश को करते समय बहुत सोच-विचार करें। अन्यथा इसको लेकर कुछ वाद-विवाद की हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:- आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। इस वक़्त शत्रु आप के ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे इसलिए सावधान रहें। छात्रों को भी मेहनत का फल मिलेगा। संतान के लिए भी समय अच्छा है उन्हें शुभ फल मिलेंगे। हालांकि खर्चे कुछ हद तक बढ़ने की उम्मीद है, इसलिए उनपर संयम रखें।
आपने Rashifal 15-december-2019 का सभी राशियों का Rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15-december-2019 का राशिफल कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15-december-2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप हमारे ज्योतिष संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
For Latest News Update of astroscience you can subscibe our Newsletter to stay tune with us
Comments