मेष :- आज शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। परिस्थितियां आपके विपरीत होने के कारण कामकाज में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
वृषभ :- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है, यात्राएं होंगी। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
मिथुन :- आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा, मित्रों के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा।
कर्क :- पारिवारिक सुख अच्छा बना रहेगा। कामकाज में लाभ होगा। नवीन कार्य की सोच सकते है, आर्थिक लाभ होगा।
सिंह :- कार्य को सफल करने में आज आप कामयाब होंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा, यात्राएं हो सकती है, किसी से बेवजह के विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है।
कन्या :- मित्र एवं परिवार के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। शरीर में फूर्तिलापन देखने को मिलेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला :- आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। नवीन लोगों से मित्रता होगी। परिवार में किसी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते हो सकती है।
वृश्चिक :- आपके स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिलेगा। शरीर में आलस्य की प्रधानता रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त नहीं होगी।
धनु :- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ विवाद होने की संभावना है।
मकर :- आप वाणी की मधुरता से दूसरों को अपनी ओर आकर्शित करेंगे। कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी प्रकार के मिथ्या आरोप लगने की संभावना है।
कुंभ :- पारिवारिक सुख अच्छा बना रहेगा। कोई विपरीत घटना घटित हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा।
मीन :- यात्राएं हो सकती है। कामकाज मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मिथ्या आरोप लगने से मन में निराशा उत्पन्न होगी।
For Latest News Update of astroscience you can subscibe our Newsletter to stay tune with us
Comments