मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:- आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी निराशाजनक हालात का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने बड़ो के परामर्श के अनुसार या उनसे सलाह लेकर कार्य करना अति उत्तम रहेगा। कोई भी विदेश से जुड़कर कार्य करना आज के दिन अति शुभ रहेगा आज आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा। पढ़ाई-लिखाई के मामले में आज का दिन कुछ खास नहीं जाने वाला है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:- आज आप जो भी योजनाएं बनाएंगे उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज स्वास्थ्य से लेकर आप कुछ चिंतित नजर आ सकते है। आपके परिवार की तरफ से तनाव पूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपके शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। कुल मिला करके आज का दिन ठीक जाने वाला है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:- आज आपको किसी भी तरह की परीक्षा या प्रतियोगिता में निराशाजनक परिणाम मिल सकते है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। काम-काज की दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा। लेकिन किसी भी तरह का निष्कर्ष निकालने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:- यदि आज आपको किसी तरह की यात्रा करनी है तो थोड़ा ध्यान से कीजिए। दुर्घटना के योग बनते है। आज आपका भाग्य काफी प्रबल रहेगा। हर तरह के कार्य क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। परिवार में कोई सदस्य बीमार रह सकता है। जिसकी वजह से घर का माहौल थोड़ा खराब रहने वाला है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:- पढ़ाई-लिखाई के मामले में आज का दिन सिंह राशि वाले जातक के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। कोई भी कार्य आप बिना किसी कठिनाई के पूरा कर लेंगे। अपनी योग्यता और अपनी बुद्धिमता का अच्छा प्रयोग करके आप सफलता हासिल कर सकते है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:- कन्या राशि के जातक के लिए आज थोड़ा सा सम्भल कर चलने की आवश्यकता है। किसी अन्जान व्यक्ति से नुकसान हो सकता है। आज आप अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। अपने स्वभाव में गुस्से को पनपने ना दें। इसका आपको भी नुकसान होगा। घर में किसी तरह का मांगलिक कार्य हो सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:- आपको एक अच्छे मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। यदि आप किसी भी प्रकार का नवीन कार्य का सम्पादन करने की सोच रहे है। तो यह समय अति शुभ है। आज आपको भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन ईश्वर की अराधना करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:- आज आपको अपने रिश्तेदार एवं मित्रो पर खर्चा थोड़ा सोच-समझकर करना चाहिए वरना परेशानी के हालात पैदा हो सकते है। वाहन के प्रति विशेष सावधानी बरते। अन्यथा आपको चोट लग सकती है। आज के दिन मित्रो से सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी तरह के गलत कार्य को करने की चेष्ठा ना करें वरना परेशानी खड़ी हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे:- आज आपका समय अपने परिवार मे अच्छा व्यतीत होने वाला है। भाग्य का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होने वाला है। आज आपको नकारात्मक विचारो से दूर रहने की आवश्यकता है। परिवार की तरफ से हर संभव सहायता आपको प्राप्त होगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:- आपको अपने ही परिवार मे किसी तरह की मन-मुटाव की सामना करना पड़ सकता है। आज जोश और उत्साह कुछ ज्यादा ही आपके अन्दर देखने को मिलेगा जिससे कि आप दूसरो की मदद करने के लिए आगे बढेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:- आज के दिन परिवार में खुशनुमा माहौल बनेगा। आज आपको शुभ फलो का प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ सुखद समाचार मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है यदि कहीं घूमनें जाने की योजना बन रह रही है। तो आज का दिन सही नहीं है। उसको अगले दिन के लिए टाल सकते है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:- आपकी मान-प्रतिष्ठा पर आँच आ सकती है। कोई भी कार्य सुगम तरीके से नहीं होगा। हर कार्य को करने में बाधा आएगी। लोगो से अच्छे सम्बन्ध बना के चलें। बेवजह के खर्चो पर नियंत्रण रखें।
आपने Rashifal 23-january-2020 का सभी राशियों का Rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23-january-2020 का राशिफल कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23-january-2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप हमारे ज्योतिष संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
For Latest News Update of astroscience you can subscibe our Newsletter to stay tune with us
Comments