मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:- आज धार्मिक कार्य की ओर मन आकर्शित होगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चो पर नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:- आज वाणी का प्रभाव भी अच्छा बना रहेगा। कामकाज की तरफ से कोई दिक्कते नहीं आएंगी। घर के बड़े-बुजुर्गो का सुख और सहायता मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कते आ सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:- आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। मन में नया जोश देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शरीर में आलस्य बना रहेगा। मित्रों से अनबन हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:- कामकाज में लाभ होगा। नवीन लोगों से मित्रता होगी। रूपए-पैसों को लेकर घर में किसी से अनबन होगी। धन का सदुपयोग करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:- आज के दिन पढ़ाई-लिखाई में मन नही लग पाएगा। आपके तथा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। संगति का विशेष ध्यान रखें। बेवजह के खर्चे बढेंगे
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:- कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। आपके स्वभाव में जिद्दीपन देखने को मिलेगा। मित्रों से भी नही बनेगी। कामकाज में बदलाव की सोच सकते है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:- आज मन में जोष एवं चुस्ती बनी रहेगी। परिवार में खुषनुमा माहौल बना रहेगा। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। किसी से मतभेद हो सकते है। स्वास्थ्य तथा वाहन के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:- कामकाज मे बरकत होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। शिक्षा -प्रतियोगिता के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। धन खर्च होगा। यात्राएं हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे:- आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको बरकत होगी। आप अपनी इच्छा के अनुरूप कार्य करने वाले होंगे। घर में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकता है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:- आज मांगलिक कार्यक्रम में षामिल हो सकते है, जिसके कारण मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। लोगों से मेलमिलाप बढेगा। किसी तरह के मिथ्या आरोप लगने के कारण मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में धनलाभ होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। परिवार में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते आ सकती है। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:- आज अपने ही प्रियजनों से मनमुटाव हो सकता है। कामकाज मिलाजुला रहेगा। धन के खर्चे बढ़ सकते है। मित्रों से या सहकर्मियों से अनबन हो सकती है।
आपने Rashifal 6-march-2019 का सभी राशियों का Rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6-march-2019 का राशिफल कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6-march-2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप हमारे ज्योतिष संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
For Latest News Update of astroscience you can subscibe our Newsletter to stay tune with us
Comments