

मेष
आज प्रेम मे पड़े जातको के जीवन मे मधुरता के योग बन रहे है। आपको आज आर्थिक पक्ष से लाभ हो सकता है इसलिए कोई नया कार्य करने का समय शुभ है। पेशेवर जातको को लाभ मिलेगा । शुभ रंग – लाल, शुभ अंक - 3
वृष
आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अनुकूल रहेगा। पिछले समय से आ रही परेशानी से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। आप आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी कोई जान पहचान के व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात होगी। शुभ रंग – गुलाबी , शुभ अंक - 2
मिथुन
आपको आज प्रमोशन और धन लाभ के सुख मिल सकते है। यदि संतान की कामना कर रहे है तो आपकी ये मुराद पूरी हो सकती है। इन नवरात्रि मे आपको धन संपत्ति मे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। शुभ रंग – हरा, शुभ अंक - 5
कर्क
आज कर्क राशि वाले जातक के जीवन मे धन, सुख और वैभव के बढ़ने की प्रबल संभावना है। साथ ही यदि आप विदेश मे जाने का सोच रहे हो तो यह समय बहुत ही अच्छा है। स्टाक एक्सचेंज से आपको लाभ मिल सकता है। शुभ रंग – सफ़ेद , शुभ अंक - 1
सिंह
आज आपका आत्मविश्वास प्रबल रहेगा। कामकाज के क्षेत्रों में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप जहां भी प्रयासरत होंगे, वहां पर कामयाबी अच्छी प्राप्त हो सकती है। आप एक सुलझे हुए व्यक्ति की तरह कार्य करने वाले होते हैं। आप हमेशा हर चीज में संतुलन बनाकर चलने वाले होते हैं। अपने और अपने परिवार के बारे में अच्छा सोचते हैं ।
शुभ रंग – लाल, शुभ अंक - 7
कन्या
किसी व्यक्ति के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करने वाले होते हैं। इसलिए आपको हर जगह अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना दिखाई दे रही है धन अचल संपत्ति प्राप्ति का योग अच्छा बन रहा है। तथा आपके सगे-संबंधियों से संबंध भी अच्छा रहने की संभावना है।
शुभ रंग – पीला, शुभ अंक -3
तुला
आज पद पोजीशन प्राप्ति के लिहाज से भी स्थिति अच्छी रहने वाली है। यदि आप किसी तरह की कोई तैयारी कर रहे हैं और अच्छे पोजीशन प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं तो आपको कामयाबी मिलने की संभावना है। शारीरिक प्रयास से अच्छी सफलता प्राप्त होगी। लगन और मेहनत के साथ जो भी कार्य करेंगे। शुभ रंग – लाल , शुभ अंक - 5
वृश्चिक
आज आप मेहनत के साथ जो भी कार्य करेंगे। उस कार्य में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। भूमि वाहन इत्यादि की सुख सुविधा समय के अनुसार प्राप्त होगी। समाजिक मान सम्मान प्राप्त होने की भी संभावना बन रही है। आप अपने मन के अनुसार कार्य करना पसंद करते हैं, इसलिए सबके साथ आप अच्छा संबंध बना पाने में सफल हो जाते हैं।
शुभ रंग – गुलाबी , शुभ अंक - 9
धनु
आज माता-पिता से संबंध अच्छे होंगे। माता-पिता के साथ मधुर संबंध बनाए रखना, इस वक़्त आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान को लेकर स्थितियाँ उन्नति दायक रहेंगी। संतान से संतुष्टि सहयोग इत्यादि पूर्ण हो सकता है। यदि आप शिक्षार्थी हैं तो शिक्षा प्राप्ति में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं । शुभ रंग – पीला, शुभ अंक - 7
मकर
आज करियर से संबंधित कोई कोर्स कर रहे हैं तो उसमें आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। अपने आप पर भरोसा रखते हुए खुद अपने कामकाज में व्यस्त रहने की कोशिश करें। शत्रु पक्ष सामान्य स्थिति में रहेगा। इसलिए किसी भी तरह का विवादों से बचने का प्रयास करें और राह में आ रही हर तरह की समस्याओं को सुलझाने का प्रयत्न करें। शुभ रंग – काला, शुभ अंक - 8
कुम्भ
आज भाग्य भी आपका अच्छा साथ देगा। कामकाज को लेकर स्थिति अच्छी रहने वाली है। यदि आप खान-पान से संबंधित व्यवसाय करते हैं तो आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना प्रबल है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहने वाली हैं। इसलिए अपना पूरा प्रयास करें आर्थिक लाभ पर पूरा जोर देते हुए अपने कामकाज को बेहतर दिशा देने का प्रयत्न करें। शुभ रंग – काला, शुभ अंक - 9
मीन
आज दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियाँ तनावपूर्ण हो सकती हैं। जिससे जीवनसाथी के साथ आपसी सामंजस्य बिगड़ सकते हैं और एक दूसरे के प्रति दूरियां उत्पन्न हो सकती हैं उस समय में किसी भी कार्य को समझदारी पूर्वक ही करने का प्रयत्न करें और किसी भी महत्वपूर्ण या मंगल कार्यों को करने से परहेज करें। शुभ रंग – सुनहरा, शुभ अंक - 8