

मेष
आज आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं ! मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें! आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं! और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं ।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पीला
वृषभ
आज पुरानी परियोजनाओं की सफलता आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें ! अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आप अपने कामों के पीछे प्यार और दूर दृष्टि की भावना बनाए रखे।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – नीला
मिथुन
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आज आपको अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आज हँसी में वो आपकी खनक नहीं रहेगी।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – काला
कर्क
आज के दिन आपको नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है। यह आपके विवेक को भी ज़ंग लगा सकती है और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार डाल देगी। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेवजह मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – सफ़ेद
सिंह
आज के दिन आप तरोताज़ा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है। आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – लाल
कन्या
आज के दिन घर पर तनाव का माहौल आपको परेशान कर सकता है। आज आपकी शारीरिक समस्याओं में इज़ाफ़ा होगा ! शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएँ। ख़राब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहाते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है ।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – गुलाबी
तुला
आज के दिन सेहत के नज़रिए से यह वक़्त थोड़ा ठीक नहीं है, इसलिए जो आप खाएँ उसके प्रति सावधान रहें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से चले आ रहे बिल और उधार चुका सकेंगे। पारिवारिक समारोह में नए दोस्त बन सकते हैं। हालाँकि अपने चयन में सावधानी बरतें।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – क्रीम
वृषभ
आज आप धैर्य बनाए रखें क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकले। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – लाल
धनु
आज के दिन आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – सुनहरा
मकर
आज एक दिन कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है ! जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। जो लोग अब तक पैसे को बेवजह खर्च कर रहे थे आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है, क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – आसमानी
कुम्भ
आज आप अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं। सिर्फ़ ख़याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है, कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। निवेश के लिए आज अच्छा दिन है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – काला
मीन
आज आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज आपको सफलता की ओर लेकर जाएगा। संतान सुख के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। नया व्यापार करना आपकी तरक्की को चार चाँद लगा देंगे।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला