


मेष राशि
आज आपके आत्म सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जहां भी आप कार्यरत होंगे वहां पर आपको सम्मान की दृष्टि से देखा जाएगा। तथा कामकाज को भी बेहतर दिशा मिल सकेगी। इससे आपके सभी प्रयास सफल होने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग – लाल , सफ़ेद
शुभ अंक – 1,6
वृष
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा और उन्नतिदायक होगा। गुरु स्वयं मकर राशि में संचार कर रहा है। जो आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्य से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। तथा आपके सगे-संबंधियों से संबंध अच्छे रहने वाले है। इसलिए आप अपने कार्य व्यवसाय में व्यस्त रहने की कोशिश करें।
शुभ रंग – पीला , गुलाबी
शुभ अंक – 4,5
मिथुन
हो सकता है की आज आपको कामयाबी मिले। अनावश्यक किसी तरह के विवादो में ना पड़े और केवल अपने कार्य को समय के अनुसार करने का प्रयत्न करें। यदि आप नौकरी करते हैं यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यवसाय की दृष्टि से भी लाभ प्राप्त होने के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ रंग – हरा , नीला
शुभ अंक – 7,4
कर्क
आज आपको कुछ हद तक सफलता प्राप्त होने की संभावना बन सकती है। संतान पक्ष अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी नौकरी या किसी अच्छे पोजीशन प्राप्ति के लिए कोई तैयारी कर रहे हैं तो वह आपको इस माह के उत्तरार्ध तक मिलने की संभावना है। शत्रु पक्ष सामान्य स्थिति में रहने वाला है।
शुभ रंग – लाल , सफ़ेद
शुभ अंक – 6,8
सिंह
यदि आप पर किसी तरह की कोई विवाद चल रहा हो तो उसे दूर करने का प्रयास किया जा सकता है। निवेश से संबंधित स्थिति सामान्य रहने वाली है। या उसके लिए प्रयास कर रहे हैं तो वह सफल हो सकता है। इस माह में दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियाँ तनावपूर्ण रहने वाली हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत अच्छे नहीं रहेंगे।
शुभ रंग – गुलाबी , महरून
शुभ अंक – 7,5
कन्या
आज भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। इसलिए मुमकिन है कि कामकाज को लेकर भाग दौड़ तथा कुछ तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो परंतु लाभ प्राप्ति के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। क्योंकि करियर से संबंधित यात्रा इत्यादि का योग बन रहा है। कामकाज को लेकर यात्रा ज्यादा करना पड़ सकता है। परंतु लाभ भी अच्छे प्राप्त होंगे, इसलिए किसी भी कार्य को सोच समझकर ही पूरा करें।
शुभ रंग – चितकबरा
शुभ अंक – 6,2
तुला
आज आपको काफी भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कई अनावश्यक यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। जिसके कारण आपके स्वास्थ्य को लेकर भी तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में किसी भी कार्य को सोच समझकर करना तथा स्थिरता और गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए करना चाहिए।
शुभ रंग – पीला , गुलाबी
शुभ अंक – 9,5
वृश्चिक
आपके आज सगे-संबंधियों से संबंध खराब हो सकते हैं। मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए किसी से कोई विवाद उत्पन्न ना हो इसका भी ख्याल रखना जरूरी है। सगे-संबंधियों से सामान्य व्यवहार बनाए रखने का प्रयास करें, तथा अपने कामकाज को लेकर व्यस्त रहें।
शुभ रंग – , सफ़ेद ,लाल
शुभ अंक – 3,7
धनु
यदि आप राजनीति में रुचि रखते हैं तो आप उसके लिए आज प्रयास कर सकते हैं। आपके आज माता-पिता से संबंध अच्छे होंगे तथा उनका सहयोग भी प्राप्त होने की संभावना बन रही है। सामाजिक मान सम्मान प्राप्त होने की संभावना बन रही है। इसलिए समाज में अच्छी पकड़ बनाए रखने का प्रयत्न करें।
शुभ रंग – पीला , लाल
शुभ अंक – 9,2
मकर
आज भाग्य आपका अच्छा साथ देगा और कामकाज के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है परंतु इसमें थोड़ा विलंब हो सकता है। जो कार्य समय पर होना चाहिए उसमें थोड़े ढीले हो सकते हैं, इसलिए किसी भी कार्य को जल्दबाजी में या गुस्से में करने का प्रयास ना करें अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग – काला , हरा
शुभ अंक – 6,4
कुम्भ
आज आप किसी भी कार्य को जल्दबाजी में या गुस्से में करने का प्रयास ना करें अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक लाभ प्राप्ति के लिए भी आपको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। इसलिए समय व परिस्थिति को देखते हुए आपको अपना कार्य करना चाहिए, ताकि आपको वक़्त रहते कामयाबी अच्छी मिल सके।
शुभ रंग – पीला , नीला
शुभ अंक – 5,2
मीन
आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध हो सकते हैं तथा समय के अनुसार उनका सहयोग भी आपको प्राप्त हो सकता है। इसलिए इस समय का खास ख्याल रखें और हर कार्य को समझकर करें। कोई भी शुभ या मंगल कार्य इत्यादि इस दिन न करें या किसी तरह की कोई महत्वपूर्ण बैठक करने से इस वक़्त परहेज करें।
शुभ रंग – पीला , सफ़ेद
शुभ अंक – 7,6