

मेष
आज आप यात्राओं में व्यस्त रहेंगे। विरोधी पराजित होंगे। शिक्षा तथा अध्ययन में सफलता मिलेगी। सुखोपभोग के साधन प्राप्त होंगे। श्रंगारिक वस्तुओं तथा सौन्दर्य प्रसाधनों के माध्यम से आर्थिक लाभ होगा। मन भोग-विलास की ओर आकर्षित होगा।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक - 9
बृषभ
आज आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में समय देंगे। विरोधी परास्त होंगे। दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। वरिष्ठों का अनुग्रह प्राप्त होगा। घर-परिवार में किसी आध्यात्मिक अथवा मांगलिक उत्सव में प्रशासकीय सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग – सफ़ेद
शुभ अंक - 5
मिथुन
आज आपको प्रतिष्ठित कार्यों में सफलता के लिये अधिक प्रयासों की आवश्यकता रहेगी। स्थान परिवर्तन होगा। वरिष्ठों एवं सम्मानित व्यक्तियों के साथ वैचारिक मतभेदो से बचें। मास का ग्रह गोचर अनुकूल न होने से कार्यों में व्यय अधिक होगा।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक - 3
कर्क
आज के दिन आपकी आर्थिक तथा सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। कार्य सम्पन्न करने के लिये किये गये प्रयत्नों में सफलता प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अकारण भय का निवारण होगा। किसी प्रियजन से सम्पर्क होगा।
शुभ रंग – दूधिया
शुभ अंक – 4
सिंह
आपके आज आय के नवीन साधन बनेंगे। धनागमन उत्तम रहेगा। बहुमूल्य धातुओं का लाभ होगा। कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। विरोधियों पर प्रभाव स्थापित करने में सफल होंगे।
शुभ रंग – सुनहरा
शुभ अंक - 5
कन्या
आप आज कष्ट मुक्त होंगे। सुखोपभोग तथा विलासिता की सामग्री में वृद्धि होगी। परिवारिक सुख-सहयोग मिलेगा। शिक्षा में प्रगति होगी। अध्ययन-अध्यापन में रुचि रहेगी। ललित कलाओं में ख्याति प्राप्त होगी। सम्मानित होने का अवसर आयेगा।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक - 8
तुला
आपकी आज पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि अनुभव करेंगे। विधिसम्मत कार्य सम्पन्न करने में रुचि बनेगी। स्थान परिवर्तन स्थगित होगा। रोगों से छुटकारा मिलेगा। ऐश्वर्य तथा दैनिक उपभोग की वस्तुओं का संग्रह होगा।
शुभ रंग – सफ़ेद
शुभ अंक - 7
वृश्चिक
आपकी आज पद-प्रतिष्ठा तथा ख्याति में वृद्धि होगी। समाज में प्रभाव बढ़ेगा। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। विरोध समाप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पूर्वार्जित भूमि-भवन का विस्तार होगा।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक - 1
धनु
आपका आज मित्रों के साथ व्यवहार खराब हो सकता है। मन में आशंकाओं की अधिकता रहेगी। सावधानी पूर्वक कार्य करें। वाहन सावधानी से चलायें। कारोबार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत खराब हो सकती है।
शुभ रंग – सुनहरा
शुभ अंक - 9
मकर
आज आप सजन्नों तथा उच्चाधिकारियों के सम्पर्क में आयेंगे। मान, सम्मान तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सन्तान तथा मित्रों के माध्यम से धन लाभ होगा। विरोधी पराजित होंगे। किसी नये स्थान पर कार्यभार सम्भालने का अवसर प्राप्त होगा|
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – 11
कुम्भ
आज के दिन आपके अन्दर परिश्रम तथा साहस में वृद्धि रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासकीय सहायता प्राप्त करेंगे। धन प्राप्ति तथा व्यय पर नियन्त्रण के उपरान्त भी आर्थिक कठिनायी अनुभव करेंगे। लोन लेने की स्थिति बनेगी।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – 1
मीन
आपकी आय तथा लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रशासकीय लाभ मिलेगा। बहुमूल्य वस्तुयें प्राप्त करेंगे। विरोधी परास्त होंगे। दाम्पत्य जीवन का सुख रहेगा। योग्य व्यक्तियों को सन्तान प्राप्ति का योग बनेगा। पदोन्नति सम्बन्धी वाद-विवाद समाप्त होंगे
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक - 9