

मेष
आज का दिन भाग्य उन्नति के दृष्टि से लाभदायक है। कार्य व्यवसाय के दृष्टि से स्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको पद पोजीशन प्राप्त होने की संभावना अच्छी है। घरेलू कार्यों के साथ-साथ बाहर के कामकाज में बेहतर स्थिति हो सकती है तथा धन लाभ प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ रंग – महरून
शुभ अंक – 5
वृषभ
आज आप कोई भी नया कार्ये करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ कर करे अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपने परिवार को अतिरिक्त समय ज़रूर दे। जो जातक परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको सफलता हासिल हो सकती है।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 7
मिथुन
आज आपके द्वारा किसी भी कार्य के प्रति गंभीर अनावश्यक सोच के कारण तनावपूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। जिसके कारण बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – 9
कर्क
आज आप किसी भी कार्य को सोच समझकर और पूर्ण ज़िम्मेदारी के साथ करें। आप साहसी तथा पराक्रमी व्यक्ति होते हैं और आपके अंदर किसी भी कार्य को करने की क्षमता होती है परंतु मानसिक तनाव के कारण घबराहट और परेशानियां बढ़ सकती है, जिससे आपका काम खराब होने की आशंका अधिक है।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 4
सिंह
आज किसी कारण वश आपको मानहानी का सामना करना पड़ेगा । आज के दिन किसी दूर के व्यक्ति से नुकसान झेलना पद सकता है। आज आपके स्वास्थ्य मे कमी देखने को मिल सकती है। अनावश्यक खर्चो से बचे यदि कही जाने का सोच रहे है तो आज का दिन शुभ नहीं है।
शुभ रंग – संतरी
शुभ अंक – 6
कन्या
आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधानी रखने की आवश्यकता है वरना किसी प्रकार की बीमारी आपको घेर सकती है। आज आपको सभी कार्यो मे सफलता मिलेगी। घरवालो को के साथ कंही बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग – महरून
शुभ अंक – 5
तुला
तुला राशि वाले आज जिस भी प्रकार का जोखिम उठाएंगे उसमे आपको सफलता ही हासिल होगी। यदि आप विध्यार्थी है तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। घूमने के लिए आज का समय उत्तम है।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 6
वृश्चिक
आप आज किसी भी कार्य को सोच समझकर और पूर्ण ज़िम्मेदारी के साथ करे। आप अपने ऊपर काम का प्रेशर ज्यादा न पड़ने दे अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। घर मे कोई ऐसा व्यक्ति जो बहुत ज्यादा समय से आपसे दूर था वो आपकी पुरानी यदे ताजा करेगा।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 3
धनु
आज आपको भूमि वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही सामाजिक मान-सम्मान पद-प्रतिष्ठा भी प्राप्त हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होने के अवसर मिलेंगे। अतः आप अपने कामकाज को लेकर जागरूक रहने का प्रयास करें।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9
मकर
आपको आज अपने इष्ट मित्रों का सहयोग समय के अनुसार प्राप्त हो सकता है। संतान और प्रेम संबंध से भी सहयोग प्राप्त होने की भी संभावना बन रही है। शत्रु पक्ष सामान्य स्थिति में रहेगा। किसी तरह के तनाव उत्पन्न होने की संभावना कम है। फिर भी किसी तरह के विवादों से दूर रहने का प्रयत्न करें।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 4
कुम्भ
आज आपको यात्रा इत्यादि से लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है। दांपत्य जीवन को लेकर भी स्थितियाँ सामान्यत: शुभ रहने वाली है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। अचानक किसी तरह के प्रॉपर्टी इत्यादि से लाभ प्राप्त होने की भी उम्मीद है। इस समय भाग्य आपका पूरा साथ देगा ।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – 5
मीन
आज आपके स्वभाव से संबन्धित परेशानिया देखने को मिलेगी किसी को आघात पहुच सकता है बेवजह के खर्चो पर नियंत्रण रखे आज के दिन आपको अपनी माँ के स्वास्थ्य के संबंध मे सचेत रहने की आवश्यकता है मन मे नकारात्मक विचारो का आवागमन रहेगा ।
शुभ रंग – सुनहरा
शुभ अंक – 3