

मेष राशि
आज के दिन यदि आप कोई नई योजना बनाते है या आज के दिन कोई व्यापारिक यात्रा करते है तो आपको धन लाभ होगा। इस समय यार दोस्तों से पूर्ण सहयोग की प्राप्ति होगी। परंतु आज के दिन सावधान रहे क्योंकी बेवजह किसी से मतभेद होने की संभावना है।
शुभ रंग- लाल, पीला
शुभ अंक- 1,8
वृषभ राशि
आज के दिन आप लोगों की भलाई का कार्य कर सकते है जिससे की आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगी। इस समय आपके घर में या रिश्तेदारी में किसी तरह का मांगलिक आयोजन हो सकता है, जिसमे आप काफी व्यस्थ रहेंगे तथा अनावश्यक खर्चों में बढ़ोत्तरी रहेगी। आज आपको स्वास्थ्य में भी खराबी देखने को मिल सकती है।
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक-2,7
मिथुन राशि
सकारात्मक सोच के कारण आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप विवाहित है तो जीवनसाथी से मतभेद दूर करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज के दिन कार्यस्थल पर भी परिणाम अनुकूल रहेंगे। आज बाहर का खाने से परहेज करें अन्यथा आपको पेट से संबंधित दिक्कतें आ सकती है।
शुभ रंग- पीला, हरा
शुभ अंक- 3,6
कर्क राशि
आज आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज का दिन किसी भी प्रकार निवेश आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज के दिन आपको मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन आपको शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग- दूधिया
शुभ अंक- 4
सिंह राशि
कार्यस्थल पर कई दिनों से जो मेहनत आप कर रहे है उसमे आज आपको लाभ की अनुभूति होगी। जो लोग फाइनेंस और अकाउंट से संबंधित काम करते है आज का दिन उनके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरते कोई कानूनी कार्यवाही हो सकती है।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 5
कन्या राशि
आज के दिन आपको अच्छी जॉब के अवसर प्राप्त हो सकते है। आप अपने सभी कार्यो को बड़े ही आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। परिवार के सदस्यों की तरफ से भी मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप विवाहित है तो आज के दिन जीवनसाथी के साथ मतभेद करने से बचे अन्यथा संबंधों पर बुरा असर पड़ सकता है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 3,8
तुला राशि
आज के दिन स्वास्थ्य की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। इस समय यदि आप किसी नवीन कार्य में पैसा निवेश करते है तो किसी बड़े की सलाह से करें निश्चित ही आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आज परिवार के सदस्यों से किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है।
शुभ रंग- सफेद रेशमी
शुभ अंक- 2,7
वृश्चिक राशि
यदि आपने किसी नौकरी के लिए अप्लाइ किया है तो आज के दिन वहा से आपको शुभ समाचार मिल सकते है। आज के दिन आपके सहयोगी आपकी सलाह लेकर काम करना चाहेंगे। जीवनसाथी की तरफ से भी मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन ज्यादा तला भुना हुआ भोजन खाने से बचे।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 1,8
धनु राशि
आज के दिन आपका धन मनोरंजन की चीजों पर अधिक खर्च होगा। आज घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा माहौल बनाकर रखे। आज शरीर में आलस्य की प्रदानता बढ़ सकती है। आज आप पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा जिससे मानसिक तनाव हो सकता है।
शुभ अंक 9,12
शुभ रंग- पीला
मकर राशि
आज के दिन यदि आप अपने काम-काज में किसी तरह का कोई बदलाव करना चाहते है तो आपके लिए अनुकूल परिस्थिति लेकर आएगा। आज के दिन मित्रों से भी आर्थिक सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे निभाएंगे। आज बेवजह किसी से भी गलत शब्दों का प्रयोग न करें।
शुभ रंग- काला-पीला
शुभ अंक 9,6
कुम्भ राशि
आज के दिन आप अपने बुद्धि और विवेक से अपने कार्यों को पूरा करेंगे। इस समय घर में पूजा पाठ का माहौल बना रहेगा। आज आप लोगों के सामने अपनी अच्छे छवि बनाने में सफल होंगे। लेकिन आपको अपने कार्य स्थल पर बेवजह गलत आरोपों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए किसी में भी कमी निकालने से बचें।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 10,11
मीन राशि
आज के दिन घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। तथा काम-काज की ओर से भी परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। परिवार के लोगों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज के दिन आप किसी से भी पैसे का लेन-देन न करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 9, 12