

मेष राशि
आज के दिन आप हर कार्य को योजना बनाकर व पूर्ण आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। जिससे की आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। आज का दिन बेवजह बर्बाद न करें। हो सकता है की आज की गई मेहनत आपको आगे चलकर तरक्की दे।
शुभ रंग – लाल , पीला
शुभ अंक - 2,1
वृषभ राशि
आज परिवार के अंदर खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु आज के दिन आपको खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। आज किसी भी प्रकार का बदलाव आपके लिए विपरीत स्थिति पैदा करेगा।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक - 2 ,7
मिथुन
आज आप अपने कार्यस्थल पर तारीफ के पात्र बन सकते है। आप परिवार वालों के साथ कही घूमने-फिरने की योजना बना सकते है। यदि आपके मन में किसी प्रकार की उलझन चल रही है तो आप जीवनसाथी से आज अवश्य बात करें।
शुभ रंग – नीला , पीला
शुभ अंक – 3, 9
कर्क
आपका काफी समय से फसा हुआ धन आपको आज प्राप्त हो सकता है। संतान की तरफ से मन संतुष्ट रहेगा। परंतु कार्यस्थल पर तनावपूर्ण स्थिति रहेगी। आप अपने केरियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है।
शुभ रंग – सफ़ेद , हरा
शुभ अंक - 6, 4
सिंह राशि
वैसे तो आप एक सुलझे हुए व्यक्ति की तरह कार्य करने वाले होते है, परंतु आज के दिन व्यवसाय में आर्थिक व्यय करने से पहले किसी की सलाह ले। आपको स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें हो सकती है। जिसकी वजह से आप चिन्ताग्रस्थ रहेंगे।
शुभ रंग – लाल,
शुभ अंक - 5,9
कन्या
आज आप अपनी सकारात्मक सोच के कारण अपने कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति करेंगे। इस समय स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरते। और उलझे हुए मामलों को शांति पूर्वक सुलझाने की कोशिश करे।
शुभ रंग – पीला , लाल
शुभ अंक - 3,6
तुला राशि
काफी लंबे समय चलते आ रहे संपत्ति के विवादों में आज राहत मिल सकती है। आज आप एक नए जोश के साथ अपने कामों की शुरुआत करेंगे। आज आपके शत्रु भी आपके सामने नतमस्तक होंगे। यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करते है तो आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग – गुलाबी , पीला
शुभ अंक - 6,2
वृश्चिक राशि
आर्थिक तौर पर आज का दिन बहुत ही बढ़िया है। और यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो आपको आशानुरूप सफलता प्राप्त होगी। जो लोग आपसे नकारात्मक बातें करते है उनसे आज दूरी बनाकर चले।
शुभ रंग – पीला, लाल
शुभ अंक - 8,4
धनु राशि
जीवनसाथी को कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त हो सकती है। हो सकता है जहा आप काम करते है वहा आपको आज ज्यादा समय देना पड़े। जिसकी वजह से आप तनाव में रहेंगे। घर परिवार के लोगों के साथ भी किसी न किसी बात पर मतभेद पैदा हो सकते है।
शुभ रंग – आसमानी , सफ़ेद
शुभ अंक - 1
मकर राशि
आज के दिन किसी भी तरह का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचे। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है विधीयर्थीयों के लिए किसी नए विषयों पर अध्ययन करना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग – काला, पीला
शुभ अंक - 9,6
कुम्भ राशि
आज के दिन अपने परिवार के बड़ों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा कर सकते है। काम-काज की दृष्टि से कुछ नया करने का विचार भी दिमाग में आ सकता है। आज किसी के काम में कमी निकालने से बचे।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक - 6, 9
मीन राशि
आज के दिन गरिष्ठ भोजन खाने से बचे, इससे आपकी तबीयत खराब हो सकती है। आज जितना हो सके उतना अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखे। आज काम-काज के स्थान पर आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग – सुनहरा, पीला
शुभ अंक - 1, 4