

मेष राशि
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। यदि धन-संपत्ति में किसी तरह का कोई निवेश करने का प्लान बना रहे है तो आज दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। खाने पीने पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। बाकी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग – लाल , पीला
शुभ अंक – 1, 8
वृषभ राशि
आज नवीन कार्यों को लेकर मन में उत्साह रहेगा, तथा समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने के प्लान बना सकते है। और यदि आप अविवाहित है तो प्रेम संबंधों को लेकर काफी इमोशनल हो सकते है। आज के दिन अपनी वाणी को कठोर न होने दें।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक - 2 ,7
मिथुन राशि
आज के दिन अपने हर काम को शांतिपूर्ण करने की कोशिश करें। दोपहर के बाद आपका मन भी स्थिर हो जाएगा। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत उनकी प्रतिभा दिखने के लिए बहुत ही बेहतर है। आज के दिन संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
शुभ रंग – नीला , पीला
शुभ अंक – 3, 6
कर्क राशि
आज के दिन किसी विपरीत लिंगी से काम-काज में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पुरानी जान-पहचान के लोगों के साथ मिलकर आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। अनावश्यक खर्चे करने से बचे।
शुभ रंग – सफ़ेद , हरा
शुभ अंक - 6, 4
सिंह राशि
यदि आप किसी यात्रा पर जाते है तो आपको अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं व अपनी सेहत के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपको अपने परिवार की जरूरतों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग – लाल, आसमानी
शुभ अंक - 5,9
कन्या राशि
आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, जिसके कारण आप कुछ नाराज रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में की गई मेहनत से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन काम-काज के दृष्टिकोण बहुत अच्छा रहेगा।
शुभ रंग – पीला , लाल
शुभ अंक - 3,6
तुला राशि
आज के दिन कारोबार में किसी प्रकार का निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। और जो लोग सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग आदि से जुड़े हुए है तो आज के दिन उनको काम की तरफ से कोई खुशी की खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना रवैया अच्छा रखें।
शुभ रंग – गुलाबी , पीला
शुभ अंक - 6,2
वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके मन में काम को लेकर विभिन्न प्रकार की उथल-पुथल चलती रहेगी। आज आपको गुप्त शत्रुओं से किसी प्रकार की हानि पहुचने की संभावना है। आज के दिन अपने सभी कामों को समझदारी के साथ निपटने की कोशिश करे। किसी से भी बेवजह झगड़ा मोल न ले।
शुभ रंग – पीला, लाल
शुभ अंक - 8,4
धनु राशि
खेल कूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज काफी अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावना बन रही है। कारोबार में साझेदारी से आपको आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक रहें। किसी के साथ क्रूर व्यवहार न करे।
शुभ रंग – आसमानी , सफ़ेद
शुभ अंक - 1
मकर राशि
अगर आप किसी लोन के लिए अप्लाइ कर रहे है तो आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज अच्छा महसूस करेंगे। रिश्तेदारी में किसी पार्टी के लिए खरीदारी करने के लिए जा सकते है। स्वास्थ्य की तरफ से सचेत रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग – काला, पीला
शुभ अंक - 9,6
कुम्भ राशि
अगर किसी नई जॉब के लिए इंटरव्यू देने के लिए जा रहे है तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन उधार दिया हुआ धन वापिस मिल सकता है। आपको पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक - 6, 9
मीन राशि
आज के दिन बिना मांगे अपनी राय किसी को न दें। आपका रुझान आज धार्मिक कार्यों की तरफ बढ़ेगा। परिवार में किसी भी सदस्य के स्वास्थ्य से संबंधित दिककते पेश आ सकती है । आर्थिक स्थिति को अच्छा करने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक - 9, 4