

मेष राशि
जो लोग व्यवसाय करते है उनको आज आर्थिक नुकसान उठान पड़ सकता है। आज के दिन हो सकता है की कोई अपना व्यक्ति आपकी परेशानी का कारण बने। आज मन में अशान्ति का वास रहेगा। संतान की तरफ से कोई खुशी की खबर मिल सकती है।
शुभ रंग – लाल , पीला
शुभ अंक – 1, 8
वृषभ राशि
आज के दिन आपके पास धन कमाने कई अवसर आएंगे, उन्हे ऐसे ही न जाने दें। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरने की जरूरत है। आज के दिन आपको छोटी छोटी बातों को बड़ी ही गंभीरता से लेना होगा अन्यथा आपके काम का श्रेय कोई और लेजा सकता है।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक - 2, 7
मिथुन राशि
आज के दिन बिना किसी वजह के कुछ लोगों से मतभेद हो सकते है। दोपहर के बाद घर में किसी मेहमान का आना हो सकता है। आज के दिन अनावश्यक वस्तुओं पर खर्च करने से बचे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग – नीला , पीला
शुभ अंक – 3, 6
कर्क राशि
आज के दिन आपको अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे है। मानसिक तनाव से आज आपको आराम मिलेगा। लेकिन अनावश्यक खर्चों को कम करे अन्यथा यही आपके तनाव का कारण बन सकते है। आपको आखों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग – सफ़ेद , हरा
शुभ अंक - 6, 4
सिंह राशि
आज के दिन जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करें अन्यथा यह आपको तनावग्रस्थ कर सकता है। आज अपने माता-पिता के साथ किसी नई योजना पर बात-चीत कर सकते है। जिससे आपका आत्मविश्वास प्रबल होगा। काम काज की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक - 5,9
कन्या राशि
आज आप यदि कोई नये व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते है और उसमे निवेश करना चाहते है तो आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। तथा मान-सम्मान में वृद्धि भी होगी। आज के दिन मित्रों से मनचाहा सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग – पीला , लाल
शुभ अंक - 3,6
तुला राशि
आज के दिन जीवनसाथी की सहायता से जो भी काम करेंगे उसमे आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। अपने सभी कार्यों आज के दिन बड़े ही आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे, जहा आप कार्यरत होंगे। आज के दिन वहा आपको मान-सम्मान की दृष्टि से देखा जाएगा।
शुभ रंग – गुलाबी , पीला
शुभ अंक - 6,2
वृश्चिक राशि
आज आप जितना ज्यादा अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। आपको उतनी ही सफलता प्राप्त होगी। बिसनेस आदि में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। आप विध्यार्थी है तो आपको थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत है आपको मनचाहा फल प्राप्त होगा।
शुभ रंग – पीला, लाल
शुभ अंक - 8, 4
धनु राशि
आज के दिन आपका मूड काफी सकारात्मक रहेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। धन के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी से भी बेवजह का मतभेद न करें। यदि कोई व्यापारिक डील कर रहे है है दबाव में आकार न करें।
शुभ रंग – पीला , सफ़ेद
शुभ अंक - 1
मकर राशि
आज के दिन अपने अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ जितना ज्यादा समय बितायेंगे, उतना ही आपके लिए लाभप्रद रहेगा। किसी भी तरह का धन निवेश चाहे वह शेयर मार्केट में हो या भूमि में, आज न करें। आज के दिन आपके शत्रु आपको नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे।
शुभ रंग – काला, पीला
शुभ अंक - 9, 6
कुम्भ राशि
आज छात्रों के लिए बहुत ही बेहतरीन दिन है। उनको अपनी मेहनत के अनुसार आशानुरूप सफलता प्राप्त होगी। जो लोग कुछ समय से बीमार चल रहे है उनको आज स्वास्थ्य में राहत महसूस होगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव रखे।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक - 6, 9
मीन राशि
आज के दिन महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें पेश आ सकती है। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखे। आज आप अकेला रहना पसंद करेंगे । कार्यस्थल पर इस राशि वाले जातकों के लिए स्थान परिवर्तन होने की संभावना बन रही है।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक - 9, 4