

मेष राशि
आज के दिन आपको अनचाहे खर्चों से बचना चाहिए क्योंकी ये आपको आगे चलकर बहुत दिक्कत में दाल सकते है। कई दिनों से यदि आपके माता-पिता की सेहत में चल रही परेशानियों में सुधार देखने को मिलेगा। आज किसी भी गैर कानूनी कामों सतर्क रहें।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 1, 8
वृषभ राशि
आज के दिन आपके अंदर आत्मविश्वास में कमी की अनुभूति होगी। जिसके कारण आप कोई आवश्यक निर्णय ले पाने में असमर्थ होंगे। परिवार के किसी भी सदस्य के जीवन में ज्यादा दखल-अंदाजी आपको मान सम्मान में कमी का सामना करवा सकती है।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 2, 7
मिथुन राशि
आज के दिन आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आप पूरे जोश व उतसह के साथ अपने कामों को पूरा करेंगे। अचानक से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परंतु किसी को आर्थिक मदद देने आपको आज बचना चाहिए।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 3, 6
कर्क राशि
आज आप काम से संबंधित यदि कोई योजना बना रहे है तो आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना प्रबल है। काम का दबाव ज्यादा होने के कारण आपको शरीर में आलस व थकान का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपको अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए।
शुभ रंग – दूधिया
शुभ अंक – 4
सिंह राशि
आज के दिन आपको कार्यस्थल पर ज्यादा काम का दबाव होने की कारण आप तनाव महसूस करेंगे। जिन लोगों को आप पसंद नहीं करते हो सकता है आपको उनके साथ काम करना पड़े। व्यापार व शिक्षा के जुड़े हुए जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग – सुनहरा
शुभ अंक – 5, 9
कन्या राशि
जो लोग नौकरी करते है उनकी आय में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को भी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। जिन्हे आपने उधार दिया है वे लोग लौटने में आनाकानी कर सकते है।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3, 8
तुला राशि
आज के दिन संतान की तरफ आपको मान प्रतिष्ठा में विद्धि देखने को मिलेगी। अनजान लोगों से दूरी बना कर चले ये आपके साथ मतभेद का कारण बन सकते है। आज के दिन विधयार्थियों को उनकी मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 2, 7
वृश्चिक राशि
वैसे तो आप काफी सुलझे हुए इंसान है लेकिन आज हो सकता है की आप किसी उलझन में रहें। आर्थिक पक्ष की तरफ से आपको काफी सोच-विचार कर चलने की जरूरत है। आज किसी पुराने धन निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। आज कोई अहम फैसला लेने से पहले घर की में किसी समझदार व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 5
धनु राशि
आज के दिन मौसम में परिवर्तन के कारण आपको छोटी-मोटी सेहत की खराबियों से आपको जूझना पड़ सकता है। आज कार्यस्थल पर आपके मनचाहा काम मिल सकता है। जो आपकी पदोन्नति सुनिश्चित करेगा। अपने स्वभाव में परिवर्तन करने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9, 12
मकर राशि
कार्य क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का बहुत महत्वपूर्ण है। इस दौरान आप अपने हर काम को पूर्ण आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। तथा धरम कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लकेंगे जिसके कारण आपको समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – 10, 11
कुम्भ राशि
आज के दिन अपने चेहरे पे किसी भी तरह सामग्री का उपयोग करने से पहले अच्छे से जांच करले अन्यथा यह आपकी त्वचा को हानि पहुचा सकती है। आपको जुखाम खांसी से संबंधित छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह किसी से भी मतभेद उत्पन्न हो सकते है।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – 10
मीन राशि
आज के दिन अपने किसी करीबी मित्र की सहायता से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। घर में किसी आयोजन के कारण थोड़ा थकान हो सकती है। आज किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपका दिन बना देगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9, 12