

मेष राशि
आज की किसी तरह कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही आपके लिए विपरीत परिस्थितिया खड़ी कर सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। खाली समय में अपने लंबित कामों को पूरा करें।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 1, 8
वृषभ राशि
आज के दिन घर वालों के साथ समय बिताना आपके लिए खुशनुमा साबित होगा। घर परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। पुराने समय में कीये गए निवेश से आज आपको धन लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े जातकों के आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 2, 7
मिथुन राशि
किसी बाहरी व्यक्ति के कारण वैवाहिक संबंधों में कड़वाहट आ सकती है जो आपकी मानसिक अशान्ति का कारण बनेगी। आज परिवार के सदस्यों से आपको कोई परेशानी हो सकती है, तथा आपको अपने स्वास्थ्य की तरफ भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 3, 6
कर्क राशि
आज आप अपनी ज्यादातर समस्याओं को सुलझाने में सफल होंगे। आज के दिन कार्यक्षेत्र में पदोन्नति योग बन रहे है। अफवाहों पर ध्यान न देकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। दोपहर के बाद हो सकता है की किसी रिश्तेदार का आगमन हो ।
शुभ रंग – दूधिया
शुभ अंक – 4
सिंह राशि
नौकरी से जुड़े हुए लोगों को कठिन परिश्रम करने की जरूरत है आज के दिन आप के मन में धर्म-कर्म के कार्यों को करने की भावना जाग्रत होगी। आज घर परिवार के लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात कर सकते है। कारोबारियों को बड़ा धन लाभ होने की संभावना है।
शुभ रंग – सुनहरा
शुभ अंक – 5, 9
कन्या राशि
आज के दिन परिवार के में किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से धन खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। मानसिक समस्याएं आपके कार्यक्षेत्र में नकारात्मक प्रभाव डालने का काम करेंगी। व्यापारियों को धन की तरफ से विपरीत परिणाम देखने को प्राप्त होंगे।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3, 8
तुला राशि
आज का दिन सेहत के नजरिए से अच्छा नहीं रहेगा, इसलिए जो खाए उसके प्राप्ति सावधान रहें। कुछ लोग चुगलखोरी के काम करते है उनसे आपको बचकर रहने की जरूरत है। जो लोग अविवाहित है, उनको प्रेम विवाह को लेकर पारिवारिक सहमति मिल सकती है।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 2, 7
वृश्चिक राशि
आज के दिन आप जो भी योजना बना रहे है उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी। भाई-बहनो के साथ अच्छे संबंध बनाने की जरूरत है। धर्म-कर्म के कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। दाम्पत्य जीवन की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 5
धनु राशि
कोई नया व्यापार शुरू करने के लिए आपके दिमाग में आइडियाज़ आ सकते है। तथा नौकरी से जुड़े हुए लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आज के दिन जल्दबाजी में आकार कोई निर्णय न ले इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9, 12
मकर राशि
आपके परिवार या रिश्तेदारी में किसी का रिश्ता तय हो सकता है। परिवार में किसी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज उसको दूर करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में मेहनत के फलस्वरूप परिणाम न मिलने पर मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – 10, 11
कुम्भ राशि
कई बार आपका अहंकार आपके काम खराब कर देता है। इसलिए सभी के साथ प्रेमपूर्वक रहने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ बेवजह मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन किसी व्यापार में निवेश करने की सोच रहे है तो अभी इसे टाल दें। सहकर्मियों के कारण कार्यक्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। ।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – 10, 11
मीन राशि
आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने सभी कामों को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ करेंगे। जिसकी वजह से आज आप काफी बिजी रहने वाले है। व्यापारियों के लिए धन लाभ होने की पूर्ण संभावना है। कुल मिलाकर आज दिन आपके अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9, 12