

मेष राशि
आज आपको किसी भी प्रकार के कानूनी वाद-विवाद से बचना चाहिए अन्यथा यह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। अपने कामों स्वयं करें किसी पर निर्भर न रहे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। आज आर्थिक मामलों में भी स्थिति विपरीत रहेगी।
शुभ रंग – लाल, पीला
शुभ अंक – 1
वृषभ राशि
आज आप अपने वैवाहिक जीवन का आनंद उठायेंगे। काफी समय चल रही पारिवारिक समस्या का आज समाधान मिल सकता है। विधयार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र की तरफ से अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे।
शुभ रंग – सफेद रेशमी
शुभ अंक – 2,7
मिथुन राशि
आज आप अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। आप जो योजना बना रहे है उसे पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपकी प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों आज धन निवेश नहीं करना करना चाहिए अन्यथा आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3,6
कर्क राशि
आज के दिन किसी भी काम के लिए कोई बड़ा निर्णय न ले । आज के दिन ऑफिस में ज्यादा काम की वजह से तनावग्रस्थ होना पड़ सकता है। हो सकता है परिवार के किसी व्यक्ति की वजह से अपमानित होना पड़े। आज आपको स्वस्थ्य संबंधित परेशानी देखने मिल सकती है इसको अनदेखा बिल्कुल न करें।
शुभ रंग – दूधिया
शुभ अंक 4,9
सिंह राशि
आज के दिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह से परिवार के साथ आपसी संबंधों में खटास पैदा होगी। आज के अपनी निजी बातों को किसी से साझा न करे।
शुभ रंग - सुनहरा
शुभ अंक – 5,1
कन्या राशि
आज के दिन आप बढ़ते हुए आत्मविश्वास के साथ अपने सभी कामों को पूरा करेंगे। राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। खर्च करते वक्त आपको अपने बजट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी नये काम को करने से पूर्व दस्ताबेजो को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
शुभ रंग – 3,6
शुभ अंक – हरा
तुला राशि
आज के दिन कारोबार से संबंधित यात्रा आपको परेशानी में डाल सकती है। बेवजह किसी पर भी क्रोध करना आपके काम बिगाड़ने का काम करेगा। जितना हो सके नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर चले, ये आग घी डालने का काम करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय प्रेमपूर्वक बीतेगा।
शुभ रंग - सफेद रेशमी
शुभ अंक – 2,7
वृश्चिक राशि
आज के दिन अपने अधीनस्थ लोगों के साथ संबंध मजबूत होते नजर आएंगे। आज आप अपनी मेहनत के बदौलत अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति काफी अनुकूल रहेगी। घर परिवार के लोगों के साथ संबंधों में संतुलन बनाकर चले।
शुभ रंग - लाल, पीला
शुभ अंक 1,5
धनु राशि
आज के दिन परिस्थिति किसी भी प्रकार की हो लेकिन आपको शांत रहने की जरूरत है. आपके मन में नकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान होता रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कारोबार की दृष्टि से आय की अपेक्षा खर्च अधिक होंगे।
शुभ रंग – पीला, लाल
शुभ अंक – 9,12
मकर राशि
आज के दिन आप कही बाहर जाने की योजना बना सकते है । कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का आपको पूर्ण फल प्राप्त होगा। यदि कोई नया काम शुरू करना करना चाहते है तो आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। विधयार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने करने में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक 10,11
कुम्भ राशि
जो जातक आयात-निर्यात का काम करते है उनको आज आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह से काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आपको पेट संबंधित दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग - आसमानी
शुभ अंक 10,11
मीन राशि
आज के दिन आप धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। जिससे आपको मानसिक संतुष्टि होगी। कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको परेशानी हो सकती है। किसी से भी बात करते समय आपको अपनी वाणी पर ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते है।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक 9,12