

मेष राशि
आज के दिन किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने के कारण अपनी कड़ी मेहनत से आज कार्य क्षेत्र में अच्छा मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। आज किसी की राय के अनुसार आर्थिक निवेश आपके लिए नुकसान दायक रहेगा।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 1
वृषभ राशि
आज आपके लिए किसी के भी काम में दखल अंदाजी करना आपको मान सम्मान में हानि करवाएगा। हो सकता है आज आपको सेहत से संबंधित परेशानी हो जिससे आपका अधिक धन खर्च होने की संभावना है। जीवनसाथी आज आपको हर संभव सहायता प्रदान करने वाला होगा।
शुभ रंग – सफेद रेशमी
शुभ अंक - 2, 7
मिथुन राशि
आज के दिन आपको अपने जज़्बातों पर काबू रखने की जरूरत है। अनावश्यक खर्चे आपका काम बिगड़ सकते है। आज आपको अपने परिवार के लोगों से उत्तम सहयोग की प्राप्ति होगी, जिससे आपका तनाव काफी हद तक कम होगा। जीवनसाथी की परेशानियों को नजरंदाज न करें, अन्यथा रिश्तों में खटास देखने को मिलेगी।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3,6
कर्क राशि
आज आपके पास पर्याप्त मात्रा में समय है तो अपने सभी पेंडिंग कामों को पूरा करे। जो लोग बेरोजगार है उन्हे अभी और मेहनत करने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई काम जो काफी समय से अटक हुआ है आज वह पुनः शुरू हो सकता है। आज के दिन संतान के करियर को अच्छी सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग – दूधिया सफेद
शुभ अंक - 4,9
सिंह राशि
आज के दिन हो सकता है आपका रुका हुआ धन वापिस मिल जाए। आज के दिन कार्यस्थल पर स्थिति के अनुसार चलने की कोशिश करें क्यों की ज्यादा दखल अंदाजी करना आपको मुश्किल में डाल सकती है। आज अपने लिये समय निकाल पाना मुश्किल है लेकिन जीवन साथी के साथ कुछ समय बिताने से आपके मन संतुष्टि प्राप्त होगी।
शुभ रंग – सुनहरा , पीला
शुभ अंक – 5,9
कन्या राशि
आज के दिन उतावलेपन के कारण आप अपने कामों को खुद ही बिगाड़ लेंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी। आज किसी करीबी मित्र से मतभेद उत्पन्न हो सकते है आपको अपनी योजनाओ पर काम करने से पहले किसी बड़े की राय लेना जरूरी है। काम-काज से समय निकाल कर थोड़ा आराम करने की जरूरत है।
शुभ रंग - हरा, फिरोजी
शुभ अंक - 3,6
तुला राशि
यदि आप कोई व्यवसाय करते है तो आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे है। दाम्पत्य जीवन की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात बन सकती है। काफी समय से अटके हुए कामों को एक नई राह मिलने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण परिवार के अंदर आपसी ताल-मेल में खराबी उत्पन्न हो सकती है।
शुभ रंग – सफेद रेशमी
शुभ अंक - 2,7
वृश्चिक राशि
आज किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन आपकी सेहत में खराबी के हालात बनाएगा। यदि आप कोई वाहन या भूमि में निवेश करने की योजना बना रहे है तो वह जल्द ही पूर्ण होने की संभावना है। वाहन चलते वक्त आपको सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आपको किसी की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
शुभ रंग – लाल,पीला
शुभ अंक – 1,5
धनु राशि
आज के दिन मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अच्छा धन लाभ होने की संभावना बन रही है। आज के दिन कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है। आज जीवनसाथी से कोई तोहफा उपहार के रूप में प्राप्त कर सकते है। आज आपको किसी भी प्रकार की त्वचा में एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग – पीला , लाल
शुभ अंक – 9,12
मकर राशि
आज के दिन आपकी खुशमिजाजी आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी करेगी। परिवार के सदस्यों के साथ सुकून भरे पल बीतेंगे। जो लोग आपकी परेशानी का कारण बनते है आज उनको नजरंदाज करने की कोशिश करें। कारोबार की दृष्टिकोण से आज आपको धन का लाभ हो सकता है।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – 10,11
कुम्भ राशि
आज आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है आज के दिन काम काज के लिए की गई यात्रा आपको तनावपूर्ण रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए अति आवश्यक है अन्यथा इसके कारण आपके जीवनसाथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते है। आज किसी को नीचा दिखने की कोशिश न बिल्कुल न करें, क्योंकी आगे चलकर आपको इसका हरजाना भुगतना पड़ सकता है।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक - 10,11
मीन राशि
आज के दिन रियल स्टेट से जुड़े हुए लोगों को काफी अच्छा मुनाफा होने के योग है। किसी प्रकार की गलतफहमी आज आपका अच्छा खास मूड खराब कर सकती है। अपने आस-पड़ोस के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करे। आज ऑफिस का माहौल काफी शांत व सकारात्मक रहेगा।
शुभ रंग - पीला, लाल
शुभ अंक - 9,12