

मेष राशि
आज आपका दिन काफी अच्छा व्यतीत होगा। जो लोग काफी दिनों से मेहनत करते आरहे है उनको आज मनोवांछित पदोन्नति प्राप्त होने की संभावना है। सेहत के दृष्टिकोण से आज अच्छा महसूस करेंगे। मनोरंजन के साधनों पर अधिक खर्च हो सकता है। आज किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते है।
शुभ रंग – लाल,पीला
शुभ अंक – 1
वृषभ राशि
यदि आज किसी काम की शुरुआत कर रहे है तो कागजी कामों में लापरवाही न बरते। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करे। स्वास्थ्य से संबंधित कुछ परेशानियाँ देखने को मिल सकती है। आज के दिन अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाए।
शुभ रंग - क्रीम
शुभ अंक – 2,7
मिथुन राशि
आज आपके अंदर एक नया जोश व उत्साह देखने को मिलेगा। आज आप दान धरम के कार्यों में हिस्सा ले सकते हो जिससे आपको समाज में मान-सम्मान की नजर से देखा जाएगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। संतान व जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा जिसका आप भरपूर आनंद लेंगे।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3,6
कर्क राशि
आज के दिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बहसबाजी हो सकती है। किसी पर भी अपेक्षा से अधिक विश्वास न करें. अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। आज प्रेम संबंधों में मधुरता का आभास होगा। अपने व्यवहार को दूसरों के प्रति अच्छा रखने को जरूरत है। आज आप अपनी माता की सेहत से संबंधित परेशानियों से चिंतित रहेंगे।
शुभ रंग – दूधिया
शुभ अंक - 4
सिंह राशि
आज परिवार में परिजनों के अच्छे व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। यदि किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते है तो आपको अपने पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। संतान की सेहत से संबंधित परेशानियाँ देखने को मिलेगी।
शुभ रंग – सुनहरा , नारंगी
शुभ अंक – 5,1
कन्या राशि
आज आपको बेवजह की भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है जो आपको शारीरिक तौर पर काफी थका देगी। आज आपको काफी सोच-समझकर अपने कार्यों को करना चाहिए क्योंकी आप जितनी मेहनत करेंगे आज आपको उतना लाभ प्राप्त नहीं होगा। आपको सेहत से संबंधित परेशानियाँ हो सकती है।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3,6
तुला राशि
आज के दिन आपको अचानक किसी पॉलिसी के द्वारा धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही करना उचित नहीं होगा। किसी नये काम को करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, इसमे आपके मित्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा। किसी परिचित की गलत आदतों की वजह से आपको मान-सम्मान में हानि उठानी पड़ सकती है।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 2,7
वृश्चिक राशि
आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के अनुसार आपको लाभ प्राप्त होंगे। विरोधी वर्ग आपके सामने कमजोर रहेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में कोई समस्या चल रही है तो आज दूर हो सकती है। आज किसी प्रकार का खर्च अनावश्यक आपको नहीं करना चाहिये इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा।
शुभ रंग - लाल, पीला
शुभ अंक 1,8
धनु राशि
आज के दिन आपकी धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी, जिससे आपको मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। आज के दिन अटके हुए मामलों को सुलझाने की कोशिश करे। अभिभावक बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त करने के लिए थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
शुभ रंग – पीला, लाल
शुभ अंक – 9,12
मकर राशि
आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की जरूरत है क्योंकी आज आपको अपने बिसनेस पार्टनर की वजह से कारोबार में धन लाभ होने की संभावना है। आज के दिन आपको अपने वरिष्ठ अधिकारी से सहयोग की प्राप्ति होगी। आपको अपने काम से कुछ समय निकालकर बच्चों पर ध्यान देना चाहिए।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – 10,11
कुम्भ राशि
आप अपनी सकरात्मक सोच के कारण अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके अधीनस्थ कर्मचारी आपके साथ ईर्ष्या का भाव रखेंगे। ज्यादा काम का दबाव होने के कारण आप तनाव में रह सकते है। आप आप अपने शब्दों को तोल-मोल कर कर बोले, अन्यथा ये आप पर भारी पड़ सकते है।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – 10,11
मीन राशि
आज के दिन आप दूसरों की मदद करने में तत्पर होंगे। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। काम काज के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपको प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आपसी मतभेद होने की आशंका है। विवाहित जातकों को अपने जीवनसाथी भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9,12