

मेष राशि
आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र की तरफ अच्छे परिणाम देखने को प्राप्त होंगे। कारोबारियों के लिए आय के लिए नए मार्ग बनेंगे। आपको वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा कोई पुरुस्कार प्राप्त हो सकता है। बाहरी लोगों के काम-काज में हस्तक्षेप करना आपके नुकसानदायक रहेगा।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 1,9
वृषभ राशि
आज आपको अनचाही यात्राओं से बचना चाहिए, यह आपके अनावश्यक खर्चों को बढ़ाने का काम करेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान व पदोन्नति होने के योग बन रहे है। पिछले काफी समय से यदि कोई योजना बना रहे है, तो आपको आज उसपर विचार करना चाहिए। आज का दिन काफी सक्रिय रहेगा । जीवनसाथी की सेहत की तरफ थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग - क्रीम
शुभ अंक 2,7
मिथुन राशि
आज के दिन आपके अंदर बढ़ते हुए आत्मविश्वास से अपने सभी कामों पूरा करने में समर्थ होंगे। जिससे कार्य स्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। आज आप किसी भूमि या वाहन में निवेश करने की योजना बना सकते है। आज महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें पेश आ सकती है।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3,6
कर्क राशि
जो लोग अपने जन्म स्थान से बाहर रहकर काम कर रहे है उनको आज लाभ की प्राप्ति होनी संभव है। आप अपनी मेहनत के बल पर अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते है। जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव रहेगा। अपनी गुप्त बातों को किसी से भी साझा न करें।
शुभ रंग – दूधिया
शुभ अंक – 4,9
सिंह राशि
आज आप अपने कामों को पूरी लग्न और आत्मविश्वास से करने वाले होंगे। नया घर या वाहन खरीदने का विचार बना सकते है। संतान की तरफ से कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपको गर्व की अनुभूति होगी। जो लोग आपके बारे में नकारात्मक धारणा रखते है उनसे आपको दूर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग – केसरिया
शुभ अंक – 5
कन्या राशि
अति आत्मविश्वास कई बार आपके काम खराब कर देता है लेकिन आज आपको भावनाओ में बहकर निर्णय नहीं लेना चाहिए । बच्चों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते है। चल-अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे है। व्यापार में नए अनुबंध आपके लिए लाभकारी रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत की तरफ से चिंतित रह सकते है।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक - 3,6
तुला राशि
आज किसी भी काम को करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने मनोवांछित शिक्षण संस्थानों में दाखिला मिल सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 2,7
वृश्चिक राशि
आज आप किसी मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते है। अचानक से रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने सहायक रहेगा। आज का राजनीति से जुड़े हुए लोगों को पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपने कामों को चतुराई से पूर्ण करने में सफल होंगे।
शुभ रंग - लाल, पीला
शुभ अंक 1,8
धनु राशि
काम काज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है लेकिन दूसरों की कमियाँ निकालने की बजाय आज आपको अपने आप पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। राजनीति और कानूनी मामलों के लिए आज का समय काफी सक्रिय रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग - पीला, लाल
शुभ अंक – 9,12
मकर राशि
आज आप किसी आवश्यक मीटिंग की वजह से थोड़े तनाव में रह सकते है। आपको आज अपने साथ काम करने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, आपके नजदीकी लोग आपके काम में विघ्न पैदा कर सकते है लंबे समय चली आरही समस्या का आज समाधान मिल सकता है। आर्थिक हालातों की तरफ से स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।
शुभ रंग - आसमानी
शुभ अंक – 10,11
कुम्भ राशि
आज के दिन अविवाहित लोगों के विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। समाज में लोगों से संबंध वैचारिक रूप से मजबूत रहेंगे। आज आपको अपनी प्रशंसा करने से बचना चाहिए, ये आपके मान-सम्मान में खराबी के हालात बनाएगी। कोई नया काम करने की विचार बना रहे है तो आपको माता-पिता का आर्थिक रूप से सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक 10,11
मीन राशि
आज के दिन मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते है। काम-काज के क्षेत्र में आज आपको धन लाभ होने की संभावना है। आप जिन पर ज्यादा भरोसा करके चलते है आपको आज उनकी तरफ से विश्वासघात का सामना करना पड़ेगा। वाहन चलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। संतान की पढ़ाई-लिखाई की तरफ ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग – पीला,लाल
शुभ अंक – 9,12