

मेष राशि
आज के दिन आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कार हिस्सा लेने वाले होंगे, जिसके कारण आपके मान सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। अविवाहित लोगो में आज प्रेम की भावना जाग्रत हो सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश करने से आज आपको बचना चाहिए।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9
वृषभ राशि
पैतृक संपत्ति में चल रहे विवादों में आज आपको कुछ राहत महसूस होगी। घर परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियाँ देखने को मिल सकती है इसलिए आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 2,7
मिथुन राशि
आज काम की अधिकता के कारण आपको शारीरिक व मानसिक थकान का सामना करना पड़ेगा। आज आप अपने घर परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर खरं उतरेंगे। आज अनावश्यक खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक 3,6
कर्क राशि
आज आपको अपने आस-पास के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखने की आवश्यकता है। निर्माण कार्यों से जुड़े जातकों कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 3
सिंह राशि
कुछ लोग आपको अपने लक्ष्य से बहकने का काम करेंगे। आज आपको काम में किसी भी प्रकार की साझेदारी करने से पहले सावधानी बरतने की आवश्यकता है। काफी समय के बाद घर –परिवार के लोगों के साथ समय बिताकर एक अलग खुशी का आभास होगा।
शुभ रंग – केसरिया, सफेद
शुभ अंक – 4,5
कन्या राशि
काफी समय से रुकी हुई बिसनेस की डील आज दोबारा शुरू होने की संभावना बन रही है, जिसमे आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। आज आप किसी महत्वपूर्ण परियोजना में हिस्सा ले सकते है। जिससे समाज में आपकी प्रशंसा होगी।
शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - 1
तुला राशि
आज आप अपने विचार और ऊर्जा उन कामों में लगायें जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आपको आज कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ दोस्ताना व्यवहार आपके दिन को अच्छा बना देगा।
शुभ रंग – सिल्वर, सफेद
शुभ अंक - 2
वृश्चिक राशि
आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी करेगा। आज किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार की मदद आज आप अपने कारोबार में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। अविवाहितों को किसी परिजन के माध्यम से आज विवाह के प्रस्ताव मिल सकते है।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - 6
धनु राशि
आज आपको ज्यादा काम करने की बजाय अपने शरीर को आराम देने की जरूरत है। आपके मन में तीव्र गति से गति धन कमाने के खयाल आ सकते है। आज जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते है जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे।
शुभ रंग – केसरिया,पीला
शुभ अंक - 3
मकर राशि
आज आप अपने अटके हुए मामलो को सरलतापूर्वक से सुलझाने का प्रयत्न करेंगे। भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। आज आपके मन में नई उमंग और उत्साह भरपूर मात्रा में रहेगा।
शुभ रंग – केसरिया,पीला
शुभ अंक - 3
कुम्भ राशि
आज आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल न आने दें। परिवार के साथ किए गए रूखे व्यवहार से पारिवारिक शांति भंग हो सकती है। संभव है की आज आपको संतान की वजह से धन लाभ हो।
शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा
शुभ अंक - 1
मीन राशि
आज आपको कई चीजों को बेहतर बनाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपके जीवनसाथी को आपके क्रूर व्यवहार के कारण आपके साथ तालमेल बिठाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज आपको अपने स्वभाव में धैर्य रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग – काला,नीला
शुभ अंक 8