


मेष राशि
आज आपकी भावनाओं को घर का कोई सदस्य आघात पहुच सकता है, इसलिए आप अपने मन की बातें आज किसी से न करें । जीवनसाथी के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। व्यापार में विस्तार करने का सही समय है। आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग – मेरून
शुभ अंक – 5
वृषभ राशि
आज आप किसी वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हो सकते है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। आज इंटरनेट के माध्यम से आपको महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रखे।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 1
मिथुन राशि
परिवार में किसी के वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ी परेशानियाँ हो सकती है। नियमित रूप से योग और व्यायाम आपकी सेहत में सुधार लेकर आएगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे ।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 6
कर्क राशि
आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। काम काज के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। संभव है की आपके माता-पिता आपको आर्थिक सहयोग प्रदान करेंगे. जो की आपके समस्याओं को काफी हद तक हाल कर देगी।
शुभ रंग – दूधिया सफेद
शुभ अंक – 4
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में आज किसी सहकर्मी के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज दिन बहुत अच्छा है। आपके द्वारा किए गए छोटे-छोटे निवेशों से आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ किसी कारणवक्ष झगड़ा हो सकता है।
शुभ रंग – मेरून
शुभ अंक – 5
कन्या राशि –
आज के दिन टेक्स आदि को लेकर परेशानियाँ दूर हो सकेंगी। संतान कि शिक्षा पर विशेष ध्यान की देने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचार आपके कार्यक्षेत्र में खराब प्रभाव डालने का काम करेंगी। व्यापारियों को धन की तरफ से विपरीत परिस्थिति देखने को मिल सकती है।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3 , 8
तुला राशि –
मौसम की खराबी की वजह से आपको सर्दी,जुखाम और बुखार जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। आज आप अपने फायदे के लिए कुछ स्वार्थी होंगे। अविवाहित लोगों को प्रेम विवाह को लेकर पारिवारिक सहमति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 2 , 7
वृश्चिक राशि –
आज आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज के दिन काम काज से संबंधित आप जो भी योजना बना रहे है उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी। भाई-बहनो के साथ अच्छे संबंध बनाने की जरूरत है। आज नकारात्मक लोगों की संगति से दूर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 5
धनु राशि –
आज आप बुद्धिमान लोगों की संगति से आपको लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आप पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे जिसकी वजह से जीवनसाथी से आपका झगड़ा हो सकता है। नौकरी से जुड़े हुए लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आज के दिन जल्दबाजी में आकार कोई निर्णय न ले इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9 , 12
मकर राशि –
आज आप कार्यक्षेत्र में खुद को सिद्ध करने का प्रयास करेंगे। जिसमे आप काफी हद तक सफल भी होंगे। परिवार में किसी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज उसको दूर करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में मेहनत के फलस्वरूप परिणाम न मिलने पर मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग – काला-नीला
शुभ अंक – 10 , 11
कुम्भ राशि –
आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते है। इसके अलावा मित्रों के साथ संबंधों में खटास देखने को मिलेगी। इसलिए सभी के साथ प्रेमपूर्वक रहने की कोशिश करें। अविवाहित लोग प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा दबाव महसूस कर सकते है सहकर्मियों के कारण कार्यक्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। ।
शुभ रंग – काला-नीला
शुभ अंक – 10 , 11
मीन राशि –
सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए कामों में आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शोध कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अपने कार्यस्थल पर अपने सभी कामों को पूरे हर्ष और उल्लास के पूरा साथ करेंगे। आज आपका व्यवहार दूसरे लोगों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 9 , 12