


मेष राशि
आज आप समय का सदुपयोग करेंगे। धन का उधार लेन-देन आपके लिए नुकसान देह साबित हो सकता है। आलस्य को अपनी जीवनशैली से दूर रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आपका व्यवहार खराब हो सकता है, जिसकी वजह से आपको मान-सम्मान में हानि उठानी पड़ सकती है।
शुभ अंक – लाल
शुभ अंक – 1
वृषभ राशि
आज आपके बारे में झूठी अफवाह फैल सकती है। जिसकी वजह से आप तनाव में रहेंगे। वैवाहिक संबंध काफी मधुर रहेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। कार्यस्थल में आपके द्वारा दी गई सलाह के लिए आपकी प्रशंसा हो सकती है।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 2,7
मिथुन राशि
आज आपको अपनी योग्यता का भरपूर लाभ मिलेगा। नौकरी पेशे से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार है। आज आपको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आज नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर चले किसी नजदीकी व्यक्ति की वजह से मन व्यथित रहेगा। जन कल्याण की योजनाओं में धन खर्च होने की संभावना है।
शुभ रंग – लाल - मैरून
शुभ अंक – 9
कर्क राशि
आज कारोबार में नए संबंध बनने के योग है कार्यस्थल पर काम का अधिक दबाव होने के बावजूद आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने वरिष्ठ अधिकारी से वेतनवृद्धि के लिए बात-चीत करेंगे। राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए आज काफी अच्छा दिन है। आज बच्चों के साथ कही बाहर घूमने जा सकते है।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 3
सिंह राशि
आज आपको पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों व मित्रों के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से आपको परेशान करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में हो रहे बदलाव को लेकर आपका मूड खराब हो सकता है।
शुभ अंक – सुनहरा
शुभ अंक 5,9
कन्या राशि
आज मन बेवजह बेचैनी का भाव रहेगा। धन को खर्च करते वक्त आपको सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से आपको मनचाहा सहयोग नहीं मिल पाएगा। दूसरों से आज किसी भी प्रकार की अपेक्षा करना व्यर्थ है। दोपहर के बाद बिगड़ी हुई परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग – लाल - मैरून
शुभ अंक – 9
तुला राशि
विरोधी पक्ष आपको नुकसान पहुचने का काम करेगा। इसलिए अपने विचारों को किसी से भी साझा न करें। आज आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। ऑफिस में अपने सहकर्मियों के द्वारा अपने सभी पेंडिंग कामों को पूरा करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर आज आप काफी उत्साहित रहेंगे।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 3
वृश्चिक राशि
आज आप परिवार के दायित्वों को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते है। आज आपकी सूझ-बुझ और समझदारी की हर जगह प्रशंसा होगी। किसी से भी बात करते समय आपको ध्यान रहे की आपकी बात सामने वाले को बुरी लग सकती है।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 1
धनु राशि
आज आपको भावुक होने की वाजे व्यावहारिक निर्णय लेना चाहिए। आज दोपहर के बाद आपको बेवजह दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भाई बहनों से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। आज किसी नए काम में निवेश करने से बचें।
शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा
शुभ अंक – 1
मकर राशि
आज स्वास्थ्य की तरफ से काफी अच्छा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को आशानुरूप सफलता प्राप्त होगी। आज कार्यक्षेत्र में कुछ नुकसान होने की आशंका है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा न करें। कोई छोटी दूरी की यात्रा करने का प्लान बना सकते है।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - 3
कुम्भ राशि
आज व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी। आपको अपने बड़े-बुजुर्गों से उत्तम सलाह और उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यवहार में विनम्रता बनाए रखे। आज अपनी बुद्धि प्रयोग करके कारोबार में धन लाभ की प्राप्ति करेंगे। आज आपको अपने काम पर फोकस करना आपके अंदर की नकारात्मकता को दूर करेगा।
शुभ रंग - आसमानी
शुभ अंक - 8
मीन राशि
आज आपको कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है। व्यवसाय में नई सजेदारी हो सकती है जिससे आय के नए श्रोत बनेंगे। अविवाहित लोगों को आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। शाम के समय मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - 3