


मेष राशि
आज आपको अपने स्वभाव मै खीज व चिढ़चिढ़ापन देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र मे आपकी मेहनत का उचित लाभ मिलेगा। और सहकर्मियों का व्यवहार आपके प्रति कुछ अच्छा रहेगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 1
वृषभ राशि
आज आपका हसमुख स्वभाव दूसरों को खुश रखने का काम करेगा। परंतु आज आपको ऐसे लोगों से मिलना पड़ सकता है जिनको आप बिल्कुल पसंद नहीं करते । आज आप अपने प्रेमी के साथ कही घूमने का विचार बना सकते है। नई साजेदारी के लिए आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 2
मिथुन राशि
आज आप किसी नई परियोजना के लिए धन एकत्रित करने का प्लान बना सकते है। माता-पिता की तरफ से काम काज में सकरात्माक भाव देखने को मिलेंगे। एक साथ कई काम करने से परिणाम विपरीत आ सकते है। इसलिए इस समय का सदुपयोग करे।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 3
कर्क राशि
जीवनसाथी के प्रति आज आपको नम्र व्यवहार रखना चाहिए। कारोबार में अस्थिरता देखने को मिल सकती है। इसलिए सभी मामलों को शांतिपूर्वक सुलझाएं। गुप्त शत्रुओं से आज आपको सावधान रहना चाहिए। आज आपको अपनी छवि की चिंता रहेगी। सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9
सिंह राशि
आपका आकर्षक व्यवहार दूसरों का ध्यान अपनी तरफ खीचेगा। कारोबारी यात्रा के योग बन रहे है। आज का दिन आपका कठिन परिश्रम फलदाई सिद्ध होगा। प्रेम विवाह के मार्ग में आरही बाधा आज दूर हो सकती है। राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन है।
शुभ रंग – काला-सफेद
शुभ अंक – 12
कन्या राशि
लंबित परियोजना को पूरा करने के लिए अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है। परिवार के कुछ लोग अपने ईर्ष्यालु स्वभाव की वजह से आपके झुंझुलाहट की वजह बन सकती है। आपके मुश्किल वक्त में जिसने आपकी मदद की है आज उनका आभार व्यक्त करे।
शुभ रंग – फिरोजी
शुभ अंक - 5
तुला राशि
आज आपको अपने अंदर धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। क्यों की इसी की वजह से आपको सफलता प्राप्त होगी। आपका आत्मविश्वास आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रशंसा का पात्र बनाएगा। कमीशन का काम करने वाले लोगों को आज धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग – रेशमी सफेद
शुभ अंक – 7
वृश्चिक राशि
वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते है। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की आवश्यकता है। आज प्रेम संबंधों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। आज किसी से भी धन उधार लेने से बचे। आज आपको अपने परिश्रम का सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेगा।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक - 8
धनु राशि
आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है । आपका अड़ियल रवैया लोगों को आहत पहुच सकता है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में कई चीजें बेहतरी की तरफ बढ़ेंगी और आपको उन्नति की ओर लेकर जाएंगी। जीवनसाथी की किसी भी बात को गंभीरता से न लें अन्यथा विवाद हो सकता है।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 6
मकर राशि
आज आपको परिवार का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते है। कार्यक्षेत्र में फैसले आपकी तरफ होते दिख रहे है। आज आपके घर वाले आज आपसे अपने मन की बात शेयर कर सकते है। लेकिन सेहत को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक 10,11
कुम्भ राशि
कुछ कारोबारियों को करीबी दोस्तों की मदद से धन का लाभ हो सकता है। आज आपको वाहन सावधानीपूर्वक चलाना चाहिए। प्रेम संबंधों में आज अवरोध पैदा हो सकते है। आज आपको अपने स्वास्थ्य में खराबी देखने को मिल सकती है।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – 10,11
मीन राशि
आज आपको अपने अंदर आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। कारोबार को बढ़ाने के लिए आप कोई लेने का विचार बना सकते है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है। आज कई लोगों को कानूनी समस्या आने की संभावना है।
शुभ रंग – पीला, लाल
शुभ अंक – 9,1