


मेष राशि
आज आपको किसी भी प्रकार के राजनीतिक मामलो से दूरी बनाकर के चलना चाहिए। आज आपको परिवार के सदस्यो के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते है। परन्तु इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग ना होने दें । भावनाओ में बहकर किसी भी अहम कार्य का फैसला करना हानि का काम करेगा।
शुभ रंग – पीला
शुभ रंग – 9
वृषभ राशि
अपने शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनाए रखने के लिए आपको शारीरिक व्यायाम करने की आवश्यकता है। परिवार में आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ेगा। आज परिस्थितियाँ आपके नियंत्रण में रहेंगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 3
मिथुन राशि
आज आपकी इच्छाशक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा क्यों की आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई अहम काम जिसपर आप काफी समय से काम कर रहे थे वह अभि टाल सकता है। नए संबंधों को लेकर अभि थोड़े सावधान रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग – काला-नीला
शुभ अंक – 8
कर्क राशि
आज आप फईनेन्स से संबंधित बड़े निर्णय ले सकते है। आज के दिन गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है। कई लोगों के लिए परिवार में नए जश्न का आना हर्ष और उल्लास का कारण बनेगा। काम काज में थोड़ी मुश्किल के बाद कुछ अच्छा समय देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग – केसरिया
शुभ अंक – 3
सिंह राशि
रक्तचाप के मरीजों को आज अपना खास खयाल रखने की आवश्यकता है। साथ ही उन्हे कॉलेस्ट्रॉल से संबंधित परेशानी भी देखने को मिल सकती है। आज धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। किसी आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर आने वाला है।
शुभ रंग – मेरून
शुभ अंक – 5
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों में आज प्रेम की भावना जाग्रत हो सकती है। भावनात्मक निर्णय लेने से बचे, अन्यथा आपको धोखेबाजी का का सामना करना पड़ सकता है। आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3,6
तुला राशि
आज आपको सोशल मीडिया पर नए संपर्क जुडने से लाभ प्राप्त होगा। आपको मानसिक तौर पर मजबूत होने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए । कार्य क्षेत्र में आपके बेहतर प्रदर्शन को लेकर के आपकी प्रशंसा हो सकती है। आज आप मित्रों के साथ कही बाहर घूमने जा सलते है
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 6
वृश्चिक राशि
आपको आज के दिन विरोधी पक्ष से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी अनुचित कार्य में रुचि ले सकती है। जो की आपके मान सम्मान के लिए हानिकारक रहेगी।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 1,8
धनु राशि
आज आपको स्वास्थ्य को लेकर चुनोतियों का सामना करना पड़ सकता है । आज नयी परियोजनाओं और खर्चो को कुछ समय के लिए टाल दें । अचानक मेहमानों का आगमन घर के माहौल में सकरात्मकता लेकर आएगा। अनुसंधान विभाग से जुड़े लोगो को कार्य क्षेत्र में नए अवसर मिलने के योग बन रहे है ।
शुभ रंग – काला, नीला
शुभ अंक – 8
मकर राशि
आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारो ओर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। लंबे समय से किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने की योजना बना रहे है तो आज आपको उनसे मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज का दिन काफी थक देने वाला रहेगा।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – 10,11
कुम्भ राशि
आज के दिन आप आत्मविश्वास एवं ऊर्जा से परिपूर्ण होंगे, इसलिए आज आपको अच्छी चीजों को ग्रहण करना चाहिए। बल्कि दूसरों के सामने अपनी भावनाओं को प्रदर्शित करने से बचे। अविवाहित जातकों के लिए परिस्थितिया पक्ष में नहीं है इसलिए प्रेम संबंधों में कोई भी कदम उठाने से पहले अवश्य सोच ले।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – 1
मीन राशि
आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई नया व्यापार शुरू करने के लिए आज के दिन आप योजनाएँ बना सकते है परंतु आर्थिक निवेश करने से पहले सतर्कता बरतें। आज जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा प्राप्त कर सकते है जिससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा ।
शुभ रंग – सुनहरा
शुभ अंक – 1