


मेष राशि
आज यदि आवश्यक न हो तो बड़े लेन-दें न करे। आज आप अपनी क्षमताओ का कुशल उपयाओग नहीं कर पाएंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा भंग न करे। ऑफिस में आज जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी । आज अचानक से बेवजह तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
शुभ रंग – हरा
शुभ रंग – 6
वृषभ राशि
युवा जातक प्रेम विवाह की योजना बना सकते है। छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही विपरीत स्थिति में डालने का काम करेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर चलना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज कुछ लोग आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकते है।
शुभ रंग – रेशमी सफेद
शुभ अंक – 2
मिथुन राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपके पास काम का दबाव ज्यादा रहेगा जिसकी वजह से आप कुछ परेशान रहेंगे। गुस्से में आकर किसी भी विषय पर अपनी प्रतिक्रिया न दें। आज आपको अपने स्वास्थ्य और खान-पान के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग – मैरून
शुभ अंक – 5
कर्क राशि
आज का दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। अपनी गलतियों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। तथा पुरानी गलतियों से सीखने की कोशिश करेंगे। आज आपको गैस और कब्ज की शिकायत रह सकती है। नौकरी से जुड़े लोगों को अपने वरिष्ठ की डांट खानी पड़ सकती है।
शुभ रंग – दूधिया सफेद
शुभ अंक – 4
सिंह राशि
आज आपको जीवनसाथी के प्रति अपना भाव अच्छा रखने की आवश्यकता है। पुराने ऋण के कारण आज आपको कुछ तनाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जैसा चलता आ रहा है वैसा ही चलने दें। जीवनसाथी से बेवजह मनमुटाव हो सकता है। आज आपको शरीर में कुछ कमजोरी महसूस होगी।
शुभ रंग – लाल, पीला
शुभ अंक – 9,1
कन्या राशि
व्यवसाय में आपकी अपेक्षा के अनुकूल लाभ मिलेगा। आप अपने काम में बदलाव को लेकर उत्सुक रहेंगे। लेकिन इससे आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। आपके पास नई जिम्मेदारियाँ आ सकती है। जिनको आप निष्ठापूर्वक निभाएंगे।
तुला राशि
आज परिवार में किसी मुद्दे को लेकर असहमति हो सकती है। राजनीतिक मामलों से जुड़े लोगों को शांत रहने की आवश्यकता है। सहकर्मियों के साथ अपने संबंध मधुर रखे। कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स से सलाह व सहयोग लेना हितकारी रहेगा।
शुभ रंग – रेशमी सफेद
शुभ अंक – 7
वृश्चिक राशि
आज आपको अपने आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज अचानक से रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है। जिसके बाद घर का वातावरण आपके लिए खुशनुमा हो जाएगा।
शुभ रंग – मेरून
शुभ अंक – 5
धनु राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपको जटिल कार्य सोपे जा सकते है जिसकी वजह से आपको क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज करियर और शिक्षा को लेकर तनाव रह सकता है। मानसिक स्थिति व अवसाद जैसी परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको झूठ बिल्कुल नहीं बोलना चाहिए।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9, 12
मकर राशि
आज दिन का प्रारम्भिक भाग थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। लेकिन उसके बाद सभी कार्यों में सफलता मिलन आरंभ हो जाएगी। सामाजिक संस्थाओं में आप धन दान कर सकते है जिसकी वजह से आपकी सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। तथा रिश्तेदारों से किसी बात पर मतभेद उत्पन्न हो सकते है।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 12
कुम्भ राशि
प्रेम संबंधों में जो कई दिनों से तनाव चल रहे थे आज उन्मे कुछ राहत देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य उत्तम गति से चलते रहेंगे। अधिकारियों से आपके मन के अनुकूल सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों पर ज्यादा अधिकार जताने की प्रवत्ति आपकी छवि पर नकारात्मक असर डालेगी।
शुह रंग – क्रीम
शुभ अंक – 2
मीन राशि
आज आपके घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है। जिसके कारण रिश्तेदारों का घर में आना जाना लगा रहेगा। आज आप परिजनों के हिट को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है। वकालत और मेनेजमेंट से संबंधित लोगों के लिए आज दिन बेहतरीन रहेगा।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 1