


मेष राशि
आपकी सकरात्माक सोच आपके लिए सम्माननीय रहेगी क्योंकी आज अपनी कोशिशों में कामयाबी ओ सकते है। घर की जरूरतों को देखते आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती समान खरीद सकते है। आज आर्थिक तौर पर थोड़े परेशान हो सकते है। कार्यक्षेत्र में आपको आत्मविश्वास के साथ काम करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग – केसरिया , पीला
शुभ अंक – 3
वृषभ राशि
शारीरिक तौर पर आज आप स्वस्थ रहेंगे। किसी आयोजन में हिस्सा ले सकते है। अविवाहित लोग प्रेम संबंधों को शादी में बदलना चाहते है तो आज बात कर सकते है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों की बातों पर गौर करने की जरूरत है। आज आपका जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 2
मिथुन राशि
आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा है लेकिन किसी की उचित सलाह से ही निवेश करें। काफी दिन से कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों में आज आपको सुधार देखने को मिलेगा । परिवार की स्थिति आज आपकी सोच के विपरीत होगी, आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक – 4
कर्क राशि
सेहत की तरफ से सकरात्माक परिणाम देखने को मिलेंगे। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते है। परंतु जीवनसाथी के साथ किसी वजह से नाराजगी हो सकती है। आज बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – 7
सिंह राशि
कुछ लोग जो घर से दूर रहते है वो आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुकून भरे पल बितायेंगे। आज कई लोग आपको अपनी परेशानी बताकर आपकी मानसिक शांति भंग कर सकते है। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते है इससे आपके मन को शांति का आभास होगा। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ बात करने समय धैर्य रखें।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 2
कन्या राशि
आज आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों का करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप पर अटके हुए कामों को पूरा करने का दबाव रहेगा। धन की आवजाही आज पूरे दिन होती होती रहेगी। आज आपको देर रात तक घर से बाहर नहीं रहना चाहिए। कोई अहम प्रोजेक्ट जिसपर आप काफी समय से काम कर रहे है वो किसी वजह से टल सकता है।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 2
तुला राशि
आज आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते दोस्तों के साथ खेलने के प्लान बना सकते है। आज आपको अपने पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी जीतोड़ मेहनत से अपने उद्देश्य को प्राप्त करेंगे।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 7
वृश्चिक राशि
आज कुछ जरूरी योजनाएं क्रियान्वित हो सकती है। और आपको मुनाफा पहुचाएंगी । किसी झगड़ालू व्यक्ति से वाद-विवाद में आपका मूड खराब हो सकता है। समझदारी से काम लें। आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार से मन व्यथित रहेगा।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 8
धनु राशि
बहुत ज्यादा चिंता करना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है और यह आपकी सेहत पर भी विपरीत असर डालेगा। शाम के वक्त जीवनसाथी के साथ खाना खाने या कोई फिल्म देखने सिनेमा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका सहयोगी रवैया आपको इच्छित परिणाम दिलाएगा।
शुभ रंग - हरा , फिरोजी
शुभ अंक – 5
मकर राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट देखने को मिलेगी। छोटे छोटे मामलों को लेकर झगड़े आपके वैवाहिक जीवन में कटुता ला सकते है। कार्यक्षेत्र में सब कुछ आपके हित में होता नजर आएगा। लेकिन आज आपको अपनी राय दूसरों पर नहीं थोपनी चाहिए। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग – हरा , फिरोजी
शुभ अंक – 5
कुम्भ राशि
आज आपको आराम करने की आवश्यकता है क्यों की आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुजरे होंगे। आज आपको अपनी भावनाओं और अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। आज आपको अपने धन को बेवजह खर्च नहीं करना चाहिए।
शुभ राशि – काला
शुभ अंक – 6
मीन राशि
बेवजह गुस्सा करना आपकी छवि खराब कर सकता है। किसी के भी मामले में गैर-जरूरी टांग अड़ाने से बचे। आज कार्यालय में कोई शुभ समाचार सुनने को प्राप्त हो सकता है। बाहर खाना आपको पेट से संबंधित दिक्कत से सकता है।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 9 , 12