


मेष राशि
आज आप अपने दिमाग से अपने काम बना लेंगे। आपके विचारों में सकारात्मकता आएगी। पारिवारिक रिश्तों में आपके व्यवहार की वजह से लड़ाई-झगड़े होना संभव है। बाहर के तले भुने भोजन की वजह से आपका पेट खराब हो सकता है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता रहेगी।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9
वृषभ राशि
आज आप हर चीज के बारे में गहराई से जानने की कोशिश करेंगे। किसी पारिवारिक फ़ंक्शन में सम्मिलित हो सकते है। आज का दिन उत्साह और उमंग से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 2
मिथुन राशि
आज कोई छोटी दूरी की यात्रा होना संभव है। माता-पिता से पूर्ण सहयोग की प्राप्ति होगी। आज घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। आज आप अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके सामने नतमस्तक होंगे।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3,6
कर्क राशि
आज आप अपने पुराने कर्जों से थोड़े परेशान रहेंगे लेकिन आज आप उसको उतारने की कोई तकनीक बना सकते है। आपको किसी सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता के बावजूद भी आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपको लीवर से जुड़ी परेशानियाँ आ सकती है।
शुभ रंग – दूधिया सफेद
शुभ अंक – 4
सिंह राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार होने की पूर्ण संभावना है। समाज में परोपकार के कारण आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मनेजमेंट में उच्च पदों पर बैठे लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। आज आपको दूसरों के भरोसे अपनी योजना नहीं बनानी चाहिए।
शुभ रंग – मैरून
शुभ अंक – 5
कन्या राशि
आज संतान के विवाह को लेकर माता-पिता परेशान रहेंगे। इस समय आपको सिर्फ अपने काम पर फोकस करने की आवश्यकता है। आपको किसी के साथ छल-कपट का व्यवहार नहीं करना चाहिए। आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता इस समय थोड़ी कमजोर रहेगी इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 6
तुला राशि
आज निजी जिंदगी में प्रेम भावना का विकास होगा। कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सहकर्मी आपके विचारों से सहमत रहेंगे। आज आपको अचानक फिसलने से चोट लगने की संभावना बन रही है। प्रतियोगों परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को तनाव रह सकता है।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 2,7
वृश्चिक राशि
आज आपके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। जिसकी वजह से लोग आपके साथ काम करना पसंद करेंगे। भूमि में धन निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेमी जन के प्रति नजदीकी बढ़ेगी। रुका हुआ कार्य पूरा होने से आपका मन आज बहुत प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक - 1,8
धनु राशि
आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। ऑफिस में कुछ परेशानियाँ होने की संभावना है। आज धन का खर्च ज्यादा रहेगा इसके अलावा आपको आर्थिक लेन-देन के समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अन्यथा आपको विपरीत परिस्थित देखने को मिल सकती है।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9
मकर राशि
आज आप सामाजिक कार्यों में धन खर्च कर सकते है। चुनौतिया स्वीकार करने से आपके अंदर आत्मबल बदेगा। नया वहाँ खरीदने का विचार बना सकते है। परंतु लोग आपको चिकनी चुपड़ी बातों से फ़साने का काम कर सकते है। आपको किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – 10,11
कुम्भ राशि
प्रॉपर्टी से संबंधित काम से आपको धन लाभ प्राप्त होने की संभावना है। इन सफलताओं से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। लोग आपसे सलाह लेना पसंद करेंगे। परंतु आपको काल्पनिक विचारों से बाहर निकलने की आवश्यकता है।
शुभ रंग – नीला, आसमानी
शुभ अंक – 10,11
मीन राशि
आज आपके स्वभाव में मधुरता का भाव रहेगा जिसकी वजह से प्रभावशाली लोगों के बीच में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज धर्म-कर्म के कार्यों को लेकर दिखावा न करें। डिजाइन और होटल से संबंधित कारोबारियों की आय में वृद्धि में होने की संभावना है।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9, 12