


मेष राशि
इस समय कोई नया कार्य शुरू करना उचित नहीं होगा। एसिडिटी के कारण पेट में दिक्कत हो सकती है। जिसको अच्छा करने के लिए आपको योग और प्राणायाम करने की आवश्यकता है। निजी रिश्तों को लेकर गंभीर रहने की आवश्यकता है। कोई काम न बनने के कारण मन उदास रहेगा।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3
वृषभ राशि
अपने जीवनसाथी से आज अपने मन की बातें साझा करेंगे तो इससे आप संतुष्टि का अनुभव करेंगे। आज आप अपनी उपलब्धियों से काफी खुश रहेंगे। बुद्धिमान लोगों की संगत से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। नई जॉब मिलने के योग बन रहे है। आपके मनोबल में वृद्धि देखने को मिलेगी।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 2
मिथुन राशि
आज आप धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते है। जीवनसाथी के प्रति मन सम्मान एवं आदर का भाव उत्पन्न होगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिंत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का शुभ परिणाम प्राप्त होगा।
शुभ रंग – मेरून
शुभ अंक – 5
कर्क राशि
प्रेम संबंधी मामलों में आज निराश हाथ लग सकती है। मित्रों के परामर्श पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है संतान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है। आज आप मनोरंजन की तरफ ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनेंगे।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 4
सिंह राशि
आज आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। पेट में कब्ज होने की आशंका होगी। बाहर का खाना खाने से बचे। आज आपको अधीनस्त कर्मचारियों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च न करें। व्यावसायिक गतिविधिया सुचारु रूप से चलती रहेंगी।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3
कन्या राशि
ऑनलाइन कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है घर से दूर रहकर शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को आर्थिक तंगी जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार से कलह दूर होगी आज आप ऑफिस से कुछ दिनों की छुट्टियों को लेकर प्लानिंग कर सकते है।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 8
तुला राशि
आज आपको व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट नहीं करना चाहिए। अपने माता-पिता से अपनी परेशनिया शेयर करें। आपको अपने भाग्य की बजाय अपनी मेहनत पर विश्वास करने की आवश्यकता है। आपको शुगर और यूरिन जैसी समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 8
वृश्चिक राशि
आज के दिन संतान की समस्याओं को लेकर राहत महसूस होगी। आज का दिन ज़्यादातर चीजों के लिए शुभ रहेगा। विशेषकर जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखे। कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।
शुभ रंग – दूधिया सफेद
शुभ अंक – 4
धनु राशि
व्यापार में नकदी की कुछ कमी का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने का सही अवसर है। कार्यक्षेत्र में शुभ चिंतकों की राय लेना आपके हित में होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने की संभावना है।
शुभ रंग – दूधिया सफेद
शुभ अंक – 4
मकर राशि
नई परियोजना में धन निवेश करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आप अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। आज आपको परिवार के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य बिताना चाहिए। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और विश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ रंग – फिरोजी
शुभ अंक 8
कुम्भ राशि
आज आप धर्म-कर्म के कार्यों में कुछ व्यस्त रह सकते है। ऑनलाइन शॉपिंग में धन खर्च कर सकते है। सेवा संस्था से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आप आपको असहायों की मदद करके खुशी मिलेगी। किसी कठिन समस्या का निवारण होने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग – नीला , आसमानी
शुभ अंक – 10,11
मीन राशि
अविवाहितों को कुछ अच्छे रिश्ते मिलने की संभावना बन रही है। आपके व्यक्तित्व की लोग प्रशंसा करेंगे। अधूरी पड़ी डील के कारण मन कुछ परेशान रह सकता है। जिसके कारण दिन चर्या अव्यवस्थित हो सकती है। हर जगह अपनी श्रेष्ठता जताने का प्रयास न करें।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक - 9,12