नीतू सिंहका राशिफल :-
25 दिसम्बर 1978 से 24 दिसम्बर 1985 तक इनकी जीवन में केतु की दशा का आगमन रहा। इस दशा के अन्तर्गत 22 जनवरी 1980 में हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधे और इसी दशा के अन्तर्गत 15 सितम्बर 1980 में इन्होंने एक बेटी को जन्म दिया इसके बाद केतु की महादशा के अन्तर्गत 28 सितम्बर 1982 में इन्होंने एक बेटा को जन्म दिया और इसके बाद इन्होने 1983 में फिल्म उद्योग छोड़ दिया। इसके बाद (25 दिसम्बर 2005- 24 दिसम्बर 2011) तक इनका जीवन सूर्य की महादशा के अन्तर्गत अपने पति के साथ 2009 में (लव आज कल) में दोबारा प्रवेश किया इसके बाद इन्होंने कई सुपरहिट फिल्म में काम किया। 25 दिसम्बर 2011 - 24 दिसम्बर 2021 इस दशा के अन्तर्गत इन्होंने अपने पति ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया। नीतू सिंह अपने परिवार में पूरी तरह से समर्पित हुई और फिल्मी क्षेत्र में भी अभिनय करती रही।
इनका जन्म शनि की महादशा के अन्तर्गत दर्शन सिंह के घर में हुआ। इन्होंने बुध दशा के अन्तर्गत अपनी 8 साल की उम्र में अपने कोर्स की शुरूआत हिन्दी सिनेमा में 1966 में की इनकी कुण्डली के अन्दर चन्द्र का अच्छा प्रभाव ना होने के कारण पढ़ाई-लिखाई का कुछ खास लाभ नहीं मिला। नीतू सिंह सिख परिवार से संबंध रखती है। 25 दिसम्बर 1961 से 24 दिसम्बर 1978 तक इनकी कुण्डली में बुध की महादशा रही इस दशा के अन्तर्गत इन्होंने 1973 में फिल्म रिक्सावाला के साथ एक प्रमुख अभिनेत्री के रूप में काम किया।