सिंह राशि के जातक :-
सिंह राशि वाले जातको का स्वामी ग्रह सूर्य होने के कारण इनमे सूर्य के समान तेज़ एवं पराक्रम होता है। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है। साहस ,निर्भीकता, निडरता इनके चरित्र मे कूट-कूट कर भरी होती है। वाक्पटुता और हाजिर जवाबी मे सबको मात देते है। बिना हिचकिचाहट के दूसरों के समक्ष अपनी बात रखने मे सक्षम होते है। इनके व्यक्तित्व मे हमेशा नई ऊर्जा का प्रवाह होता है जिससे दूसरे इनसे प्रभावित जल्दी हो जाते है। असफलताओ के अवसाद से बाहर निकालना और सफलता का परचम लहराना इन्हे बखूबी आता है। विपरीत परिस्थितियो से तनिक भी विचलित नही होते बल्कि डट कर पूरे साहस के साथ उसका मुक़ाबला करते है। अवसर को जीत मे बदलना इन्हे अच्छे तरीके से आता है।