मीन राशि के जातक :-
मीन राशि वाले जातको का स्वामी बृहस्पति होने के कारण इनके चरित्र मे महानता के दर्शन होते है। साथ हि ये अत्यंत बुद्धिमान और आकर्षक होते है। इनकी अपनी सोच के अनुसार यदि चीजे घटित नही हो रही हो तो ये खुद को संकुचित महसूस करने लगते है। कभी –कभी ये कारण इन्हे भयंकर अवसाद ग्रस्त कर देता है। आध्यात्मिक और ईश्वर के उपासक होते है। चरित्र मे निस्वर्थसेवा की भावना भी विद्यमान रहती है। जिससे ये सबके प्रिय बन जाते है। कल्पनाशील प्रकृति के होते है कभी-कभी इनकी ये आदत यथार्थ और कल्पना मे अंतर नही समझ पाती है। अगर देखा जाए तो ये स्वभाव से ठंडे होते है परंतु विपरीत परिस्थिति मे अपना आपा जल्दी खो बैठते है। परिवर्तन के प्रति प्रतिकूलता इनके स्वभाव का लक्षण है। नई चीज़ों को अपनाने मे संकोच करते है इस कारण थोड़े रूढ़िवादी नज़रिया रखते है।