मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
सफलता में वृद्धि होते देख काम करने का मन करेगा। टेक्निकल वर्ग के जातकों को अच्छी सफलता देखने को मिल सकती है। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनी योजनाओं को सभी के सामने उजागर न करें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Upay for health
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
व्यर्थ का खर्चा न करें, अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन कुछ परेशान सा रहेगा। कोई कार्य करते समय ज्यादा न सोचें। जीवनसाथी के साथ मर्यादा में रहें।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
अपनी योग्यता के अनुसार कार्य करें। आपकी कार्य करने की क्षमता को देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे। मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आपके शत्रु आपसे दूरी बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी आपसे खुश रहेंगे। आज महिला वर्ग के जातकों का दिन व्यस्त रहने वाला है। अपने बच्चों की गलतियों को नजरअंदाज करें।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
मन अधिक परेशान रह सकता है। किसी बड़ी कंपनी में काम कर रहे जातक अपनी नौकरी से नाखुश रहेंगे। आज आपको कहीं बाहर व्यर्थ में नहीं जाना चाहिए। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
आज बाहर का खाना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। किसी पर भी अंधा भरोसा न करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है। बिना डरे अपना पक्ष सबके सामने रखें।
यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। आज आप किसी पुराने मित्र से इंटरनेट पर जुड़ सकते हैं। जो युवा नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
आज आपकी सोच में नकारात्मकता रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को कार्यस्थल पर कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपके शत्रु आज आपसे मात खाएंगे। आपका रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Lehsuniya Cat's Eye Gemstone
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
जमीन-जायदाद को लेकर जो क्लेश हो रहे हैं, उनसे आपको छुटकारा मिल सकता है। अपने लिए किसी से सलाह न लें। कोई धार्मिक कार्य आपके द्वारा हो सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
कार्यस्थल पर अधिक कार्य होने के कारण आप तनाव महसूस कर सकते हैं। पुराने टूटे हुए संबंध फिर से जुड़ सकते हैं। कोई मकान या दुकान खरीदना चाहते हों तो अति सावधानी बरतें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य को प्रशंसनीय बताएंगे। धन के संबंध में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
किसी भी प्रकार के उधार लेनदेन से बचें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ आपको प्रशंसनीय बनाएगा। परिवार में क्लेश की संभावना बन सकती है। महिला वर्ग को अपने स्वास्थ्य का अत्यधिक ध्यान रखना है।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9