29 june 2025

29 June 2025 Daily Horoscope - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

 

आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें । आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा।

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

 

आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Best Astrologer App in India

 

मिथुन (Gemini) - , की, कु, , , के, को,

 

आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Best Lal Kitab Astrologer in Delhi

 

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं । आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

 

यह भी पढ़ें: Buy Shree Baglamukhi Yantra

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है। संभव है कि आज आपको शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़े।

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो

 

आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते है। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Rog Nivaran Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें।

 

यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: Panna Gemstone

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे

 

आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है।

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा।

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,

 

आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों। आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है।

 

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दोचा, चि

 

आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.