ganga dussehra

गंगा दशहरा 2026: तिथि, महत्व, पूजा विधि और धार्मिक संदेश

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का दिन बहुत ही पवित्र और खास माना जाता है। इस दिन का सीधा संबंध माता गंगा के धरती पर आने से है। मान्यता है कि राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए बहुत कठिन तपस्या की थी। तब उनकी तपस्या से  प्रसन्न हो कर मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आने को तैयार हुईं। लेकिन समस्या ये थी कि उनका वेग बहुत तेज़ था, जिसे धरती सहन नहीं कर पाती। ऐसी स्थिति में  भगवान शिव  ने उन्हें अपनी जटाओं स्थान दिया और और अपनी शिखा की एक लट खोल कर उन्हे पृथ्वी पर जाने का आशीर्वाद दिया। यही वजह है कि गंगा सिर्फ एक नदी भर नहीं रह गईं, बल्कि लोगों के लिए जीवन, पवित्रता और मोक्ष का प्रतीक बन गईं।

कब है गंगा दशहरा 2026?

अब बात करते हैं साल 2026 की। गंगा दशहरा का पर्व प्रति वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है, जो वर्ष 2026 में 25 मई, दिन सोमवार को पड़ रहा है। दरअसल, दशमी तिथि 25 मई की सुबह से शुरू होगी और 26 मई की सुबह तक बनी रहेगी। हमारे यहाँ उदया तिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए स्नान-ध्यान और दान-पुण्य की सारी चीज़ें 25 मई को ही की जाएंगी।

ज्योतिषीय गणना की बात करें, तो पंचांग के मुताबिक (नई दिल्ली के समयानुसार), दशमी तिथि का आरंभ 25 मई को सुबह 04:30 बजे से होगा और इसका समापन 26 मई को प्रातः 05:10 बजे होगा। तो इस हिसाब से 25 मई का दिन ही गंगा दशहरा के लिए निर्धारित है।

क्यों खास है गंगा दशहरा?

अब सवाल ये उठता है कि आखिर यह दिन अन्य दिवसों की तुलना में इतना महत्वपूर्ण क्यों है ? तो बात सिर्फ डुबकी लगाने या पूजा-पाठ कर लेने भर की नहीं है। ये पर्व असल में हमें कुछ ज़रूरी बातें सिखाता है। ये सिखाता है कि मन साफ हो, व्यवहार  में विनम्रता हो और दूसरों की सेवा का भाव हो। हमारे यहाँ हर धार्मिक काम में गंगाजल का  एक विशेष ही महत्व  है। फिर चाहे कोई पूजा हो, कोई संस्कार या और कोई अनुष्ठान। माना जाता है कि गंगा दशहरा के दिन अगर पूरी आस्था के साथ गंगा में डुबकी लगाई जाए और विधि-विधान से पूजा की जाए, तो इससे पाप कटते हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

"दशहरा" नाम सुनकर अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि इसका मतलब क्या है। कई ग्रंथों और विद्वानों के अनुसार, इसका संबंध दस प्रकार के पापों या बुराइयों के खत्म होने से जोड़ा जाता है। सीधी सी बात है कि ये दिन हमें एक मौका देता है अपने अंदर झाँकने का और अपनी कमज़ोरियों को दूर करने का। केवल शरीर की सफाई ही काफी नहीं, बल्कि हमारा मन, हमारी बोली और हमारे कर्म भी उतने ही साफ-सुथरे होने चाहिए। यही असली शुद्धि है।

जानिए पूजा की आसान विधि

गंगा दशहरा के दिन पूजा करने का अपना एक तरीका है, जिसे अपनाकर आप मां गंगा की कृपा पा सकते हैं। सबसे पहले तो सुबह जल्दी उठें और नहा-धोकर तैयार हो जाएँ। कोशिश करें कि किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करें, नहीं तो घर पर ही ठीक है। नहाने से पहले मन ही मन मां गंगा को प्रणाम करें और उनका ध्यान करें।

अब साफ कपड़े पहनकर पूजा की जगह को अच्छी तरह साफ कर लें। एक साफ चौकी या आसन पर मां गंगा की तस्वीर या फिर एक कलश स्थापित करें। कलश में साफ जल भरें, उसमें गंगाजल की कुछ बूँदें, चावल के दाने, एक-दो फूल और तुलसी दल डाल दें। अब माँ को सफ़ेद फूल चढ़ाएँ, धूप-दीप जलाएँ, कुछ मीठे का भोग लगाएँ और मौसमी फल अर्पित करें। इसके बाद गंगा स्तुति या फिर कोई भी गंगा मंत्र जो आपको आता हो, उसका श्रद्धा से जाप करें।

इस दिन कुछ दान-पुण्य करना भी बहुत अच्छा माना जाता है। गर्मी का महीना होता है, तो जलदान यानी प्यासे को पानी पिलाना, अन्नदान, ज़रूरतमंद को कपड़े, फल, गुड़, सत्तू, जूता-छाता जैसी चीज़ें दान करना बहुत पुण्य का काम है। ये कोई दिखावा नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी भी है।

राजा भगीरथ की कहानी से क्या सीखें

गंगा दशहरा के पीछे राजा भगीरथ की जो कथा है, वो हमें बहुत कुछ सिखाती है। कहानी कुछ यूँ है कि राजा सगर के साठ हज़ार पुत्रों को एक श्राप की वजह से किसी ने भस्म कर दिया था। उनकी आत्माएँ भटक रही थीं और उनका उद्धार गंगा के जल से ही संभव था। भगीरथ ने पीढ़ियों तक प्रतीक्षा नहीं की, बल्कि खुद हिमालय जाकर घोर तपस्या में लीन हो गए। आखिरकार उनकी तपस्या रंग लाई। लेकिन रास्ते की चुनौतियाँ खत्म नहीं हुई थीं। गंगा का वेग ऐसा था कि अगर वो सीधे धरती पर गिरतीं, तो प्रलय आ सकती थी। तब राजा भगीरथ ने भगवान शिव की शरण ली।

ये कहानी हमें बताती है कि कोई भी लक्ष्य कितना भी बड़ा क्यों न हो, अगर इरादे मज़बूत हों तो रास्ते अपने आप बनते जाते हैं। भगवान शिव का गंगा को अपनी जटा में बाँधना ये सिखाता है कि जीवन में संतुलन बहुत ज़रूरी है। हर चीज़ की एक सीमा होती है और हर समस्या का एक समाधान। और गंगा का धरती पर उतरना एक तरह से इस बात का प्रतीक है कि करुणा और मोक्ष का द्वार सबके लिए खुला है।

जीवन में कैसे उतारें गंगा दशहरा का संदेश

मौजूदा वक्त की बात करें, तो हम बाकी चीज़ों में चाहे कितना भी आगे निकल जाएँ, लेकिन प्रकृति और खुद से दूर होते जा रहे हैं। गंगा दशहरा हमें रोकता है और कहता है कि थोड़ा ठहरो। ये दिन हमें प्रकृति को सम्मान देना, पानी की एक-एक बूँद बचाना और अंदर से साफ रहना सिखाता है।

ये पर्व बार-बार यही याद दिलाता है कि पानी ही जीवन है। नदियाँ सिर्फ हमारी आस्था का केंद्र भर नहीं, बल्कि समाज, खेती-किसानी और पूरे पर्यावरण की रीढ़ हैं। जो दिन नदियाँ पूरी तरह मैली हो जाएंगी, उस दिन का अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है। इसलिए, गंगा दशहरा के मौके पर अगर हम स्नान और पूजा के साथ-साथ पानी बचाने और नदियों को गंदा न करने का प्रण लें, तो यही सबसे बड़ी भक्ति होगी।

इसके अलावा, इस दिन हमें अपने अंदर झाँककर देखना चाहिए। हमारे अंदर का गुस्सा, लालच, घमंड, दूसरों से जलन और कड़वा बोलना, ये सब वो मैल है जिसे हमें धोना है। यही सच्चा गंगा स्नान है। गंगा दशहरा के दिन अगर हम थोड़ा और नरम बनने, थोड़ी और सेवा करने और सकारात्मक सोचने की आदत डाल लें, तो समझिए पर्व सफल हो गया।

क्या करना चाहिए और क्या बिल्कुल नहीं

  • तड़के उठकर स्नान करें और मां गंगा का ध्यान करें।
  • सूर्य देव को जल का अर्घ्य ज़रूर दें।
  • अपने सामर्थ्य के हिसाब से ज़रूरतमंदों को भोजन, कपड़े या पानी का दान करें।
  • घर के वातावरण को साफ और शांतिपूर्ण बनाए रखें।

अब ज़रा ये भी जान लीजिए कि क्या बिल्कुल नहीं करना है-

  • नदी या किसी जलाशय में बाल्टी डालकर साबुन-शैम्पू से न नहाएँ।
  • पूजा के बाद बची हुई प्लास्टिक की पन्नी, अगरबत्ती के पैकेट या फूलों की पॉलीथीन पानी में न फेंके।
  • धार्मिक कामों को दिखावे के लिए न करें।
  • अंधविश्वास में पड़कर ऐसे काम न करें जिनसे समाज या पर्यावरण को हानि हो।

आखिरी बात

कुल मिलाकर, गंगा दशहरा 2026 महज़ एक तारीख या रस्म नहीं है। ये एक यादगार दिन है जो हमें आस्था, अंदरूनी सफाई, सेवा और पर्यावरण से जुड़ी हमारी ज़िम्मेदारियों का अहसास कराता है। 25 मई 2026 का ये सोमवार हमें प्रेरणा देता है कि हम जीवन में थोड़ा संयम बरतें, थोड़ी करुणा रखें और अच्छे कामों को अपनाएँ।

आपके मन में उठने वाले कुछ आम सवाल-जवाब

1. साल 2026 में आखिर गंगा दशहरा कब पड़ रहा है?

गंगा दशहरा 2026 में 25 मई, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। पंचांग की गणना के अनुसार, दशमी तिथि 25 मई को सुबह 04:30 बजे आरंभ होगी और अगले दिन 26 मई को सुबह 05:10 बजे खत्म होगी।

2. ये त्योहार हर साल कौन सी तिथि को आता है?

गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। बस तारीख बदलती रहती है। यही वो पावन दिन है जब मां गंगा धरती पर उतरी थीं।

3. इस दिन कौन से काम करने से सबसे ज्यादा पुण्य मिलता है?

इस दिन प्रयाग या हरिद्वार जैसे तीर्थों में गंगा में डुबकी लगाना, सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाना, विधिपूर्वक गंगा मैया की पूजा करना और मंत्र जाप करना बहुत शुभ होता है। साथ ही, गरीबों और ज़रूरतमंदों को खाने-पीने की चीज़ें, कपड़े और पानी का दान करने से बहुत फल मिलता है।

4. गंगा किनारे नहीं जा पा रहे तो क्या गंगा दशहरा अधूरा रह जाएगा?

बिल्कुल नहीं। अगर आप गंगा तट तक नहीं पहुँच सकते, तो इसमें निराश होने की कोई बात नहीं है। अपने घर पर नहाने के ताज़े पानी में ही थोड़ी-सी गंगाजल की बूँदें मिला लें और श्रद्धा से स्नान करें।

Back to blog

Our Recent Blog

lucky signs on palm

Lucky Signs in Palmistry: Symbols of Fortune, Success, and Positive...

Have you ever looked at someone's palm? Seen a strange mark that catches your eye? For a time, people who read palms have studied the lucky signs on the palm...

Read more
how to calculate destiny number

How to Calculate the Destiny Number: A Complete Guide to...

Could your name unlock the secrets of your future? The Destiny Number, or Expression Number, is a captivating area of numerology. The concept of the Destiny Number claims that this...

Read more
Sun Line in palmistry

Sun Line in Palmistry: Meaning Types, Signs, and What It...

For centuries, people have been fascinated by palmistry, which uses the lines of the hand as a unique way to sense...

Read more
Simian Line Palmistry

Simian Line Palmistry: A Complete Guide to This Rare Mark

Palm reading is nowadays considered the most important traditional way of reading about a person's traits,and about his personality. There are...

Read more
marriage line palmistry

Marriage Line Palmistry: Signs of Love, Marriage & Relationship Destiny

People have always been drawn to palmistry because it provides an alternative way of interpreting life through the lines of the hand. The marriage line is one of the most...

Read more
foot reading in palmistry

Foot Palmistry: Complete Guide to Foot Shapes and Meanings

Most people know about palm reading, but few know that the feet can reveal important secrets about a person’s life and...

Read more
head line palmistry

Head Line Palmistry: Types, Signs & Personality Traits

Palmistry explores how the shape and depth of key palm lines reflect mental clarity, practical thinking, problem-solving style, and everyday judgment. Head Line Palmistry is an important part of Read more

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more

fate line in palmistry

Fate Line in Palmistry - Meaning, Signs, and What It...

Palmistry has always fascinated people because it offers a unique way to understand life through the lines of the hand. Among all the major lines, the Fate Line is one...

Read more
mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more