नवरात्रि 2026 का प्रथम दिवस: माँ शैलपुत्री की उपासना और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि 2026 का प्रथम दिवस: माँ शैलपुत्री की उपासना और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में जब भी नवरात्रि का नाम आता है, तो मन में एक अलग ही उमंग और भक्ति का संचार होने लगता है। माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का यह महापर्व साल में चार बार आता है, लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि की बात ही कुछ और है।

अगर हम साल 2026 की बात करें, तो इस बार चैत्र नवरात्रि का आगाज़ 19 मार्च, दिन गुरुवार से हो रहा है। ये वही दिन है जब हम अपने घरों में कलश की स्थापना करते हैं और पर्वतराज हिमालय की प्रिय पुत्री , माँ शैलपुत्री की पूजा के साथ नौ दिनों की इस आध्यात्मिक यात्रा को शुरू करते हैं। कहते हैं कि माँ शैलपुत्री की साधना न केवल हमारे 'मूलाधार चक्र' को जागृत करती है, बल्कि हमारे जीवन में वह स्थिरता भी लाती है जिसकी आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम सबको सख्त ज़रूरत है।

घटस्थापना 2026: मुहूर्त का सही समय नोट कर लें

पूजा-पाठ में मुहूर्त का बड़ा महत्व होता है। कई बार हम अनजाने में गलत समय पर कलश रख देते हैं, जबकि शास्त्रों का कहना है कि शुभ  मुहूर्त में की गई स्थापना ही पूर्ण फल देती है। 2026 में प्रतिपदा तिथि और मुहूर्त को लेकर कुछ खास बातें आपको ध्यान रखनी चाहिए:

  • चैत्र नवरात्रि की शुरुआत: 19 मार्च 2026 (गुरुवार)
  • तिथि कब से कब तक: वैसे तो प्रतिपदा तिथि 18 मार्च की रात 08:28 बजे ही लग जाएगी, लेकिन हम उदया तिथि के हिसाब से 19 मार्च को ही नवरात्रि मनाएंगे। यह तिथि 19 मार्च की रात 10:43 बजे तक चलेगी।
  • कलश स्थापना (घटस्थापना) का बेस्ट टाइम: सुबह 06:30 बजे से लेकर 07:45 बजे तक का समय सबसे बढ़िया है।

एक छोटा सा सुझाव: चूँकि हर शहर में सूर्योदय का समय अलग-अलग होता है, तो अपने पास के किसी पंडित जी या स्थानीय पंचांग से एक बार समय का मिलान ज़रूर कर लें।

माँ शैलपुत्री: त्याग, तपस्या और शक्ति की अनूठी कहानी

नवदुर्गा के सभी नौ दिनों में अलग-अलग मातृशक्ति की पूजा की जाती है। में सबसे पहले अर्थात प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की आराधना की जाती है, माँ शैलपुत्री का नाम दो शब्दों से बना है—'शैल' यानी पर्वत और 'पुत्री' यानी बेटी। पौराणिक कथाओं के पन्ने पलटें तो पता चलता है कि माँ पार्वती ने ही हिमालय राज के घर जन्म लिया था। अपने पिछले जन्म में वे सती थीं और महादेव के अपमान को न सह पाने के कारण उन्होंने योगाग्नि में खुद को समर्पित कर दिया था। फिर अगले जन्म में वे माँ शैलपुत्री बनीं।

माँ का स्वरूप बड़ा ही दिव्य और शांत है। वे नंदी (वृषभ) पर सवार हैं, उनके एक हाथ में त्रिशूल है जो बुराई का नाश करता है और दूसरे हाथ में खिला हुआ कमल है जो शांति का प्रतीक है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे दिल से माँ का ध्यान करता है, उसके मन से सारा डर निकल जाता है और उसे एक पहाड़ जैसी दृढ़ता मिलती है।

कलश स्थापना क्यों है इतनी खास?

क्या आपने कभी सोचा है कि हम नवरात्रि में कलश क्यों रखते हैं? दरअसल, यह केवल एक रस्म नहीं बल्कि एक गहरा विज्ञान है। कलश को हम ब्रह्मांड का प्रतीक मानते हैं, जिसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का वास होता है। कलश के अंदर का जल जीवन को दर्शाता है और उसके ऊपर रखा नारियल ईश्वरीय चेतना का प्रतीक है।

घटस्थापना के दौरान हम मिट्टी के पात्र में जौ बोते हैं। नौ दिनों में जब ये जौ हरे-भरे होकर लहलहाते हैं, तो इन्हें 'जवारा' कहा जाता है। ये जवारे इस बात का संकेत हैं कि माँ की कृपा से आपके घर में समृद्धि आने वाली है।

घटस्थापना की एकदम आसान विधि:

  • शुद्धि: सुबह उठकर नहाएं और पूजा वाले स्थान को गंगाजल से पवित्र करें।
  • तैयारी: मिट्टी के एक बर्तन में साफ़ मिट्टी लेकर उसमें जौ के बीज डाल दें।
  • कलश तैयार करें: एक तांबे या मिट्टी के लोटे में जल भरें, उसमें थोड़ा चंदन, अक्षत, सिक्का, सुपारी और दूर्वा डालें। कलश के गले पर अशोक या आम के पांच पत्ते सजाएं।
  • नारियल: एक नारियल को लाल कपड़े या कलावा में लपेटकर कलश के ऊपर रख दें।
  • आह्वान: कलश को जौ वाले पात्र के बीच में रखें और माँ का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जप करें:

"ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः" वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढाम् शूलधराम् शैलपुत्रीम् यशस्विनीम्॥

पूजा के लाभ: क्यों करें माँ शैलपुत्री की उपासना?

जैसा कि मैंने पहले बताया, माँ शैलपुत्री मूलाधार चक्र की स्वामिनी हैं। जब हम पहले दिन उनकी पूजा करते हैं, तो हमारी आत्मिक ऊर्जा सक्रिय होती है। इसके कुछ प्रत्यक्ष लाभ ये हैं:

  • मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है।
  • घर-परिवार में चल रहे मनमुटाव खत्म होते हैं।
  • काम में एकाग्रता बढ़ती है।
  • सफ़ेद रंग की मिठाई या भोग लगाने से जीवन में मिठास आती है।

नवरात्रि व्रत के कुछ नियम (जो आपको पता होने चाहिए)

अगर आप पहली बार व्रत रख रहे हैं या हर बार रखते हैं, तो इन बातों का ख्याल रखें:

  • भोजन: प्याज़, लहसुन और तामसिक भोजन से बिल्कुल दूर रहें। फलाहार में आप कुट्टू, सिंघाड़ा, साबूदाना और मेवे ले सकते हैं।
  • आचरण: नवरात्रि में गुस्सा न करें और न ही किसी की बुराई करें। आप मन को जितना शांत रखेंगे, माँ की कृपा उतनी ही ज्यादा मिलेगी।
  • पाठ: दुर्गा सप्तशती अथवा चंडी पाठ करना एवं पूजा के उपरांत माँ की आरती करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

निष्कर्ष

19 मार्च 2026 से शुरू होने वाली यह नवरात्रि आपके जीवन में नई रोशनी लेकर आए। माँ शैलपुत्री हमें वो धैर्य और साहस दें कि हम हर मुश्किल का सामना मुस्कुराहट के साथ कर सकें। श्रद्धा और विश्वास के साथ माँ का स्वागत कीजिए, क्योंकि माँ तो बस भाव की भूखी हैं।

जय माता दी!

आपके मन में उठने वाले कुछ आम सवाल (FAQ)

प्रश्न 1: अगर हम कलश स्थापना न कर पाएं तो क्या व्रत नहीं रख सकते?

ऐसा बिल्कुल नहीं है! अगर आप कहीं बाहर हैं या व्यवस्था नहीं है, तो आप केवल सच्चे मन से संकल्प लेकर व्रत रख सकते हैं। माँ के लिए आपकी श्रद्धा सबसे बड़ी है।

प्रश्न 2: माँ शैलपुत्री का सबसे प्रिय रंग और भोग क्या है?

माँ को सफेद रंग बहुत पसंद है। आप उन्हें दूध से बनी मिठाई, मिश्री, खीर या मालपुए का भोग लगा सकते हैं। इस दिन सफेद कपड़े पहनना भी बहुत फलदायी माना जाता है।

प्रश्न 3: क्या शाम के समय कलश स्थापना की जा सकती है? 

शास्त्रों के अनुसार, कलश स्थापना हमेशा सुबह या शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए। सूर्यास्त के बाद यानी प्रदोष काल में घटस्थापना वर्जित है। अगर बहुत इमरजेंसी हो, तो अभिजीत मुहूर्त (दोपहर) में किया जा सकता है।

Back to blog

Our Recent Blog

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more

fate line in palmistry

Fate Line in Palmistry - Meaning, Signs, and What It...

Palmistry has always fascinated people because it offers a unique way to understand life through the lines of the hand. Among all the major lines, the Fate Line is one...

Read more
mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more
heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more
mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more