मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक संकेतों के साथ होगी। नए कामों में दोस्तों का पूरा समर्थन मिलेगा। परिवार, मित्रों और बच्चों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति की धोखेबाजी से सावधानी बरतनी होगी। पति पत्नी के बीच अनबन की संभावना है। प्रेम संबंधों में बहस से बचें। छोटे व्यवसाय में निवेश से पहले स्थिति की जांच करना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Prediction
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
परिस्थितियाँ आपके पक्ष में खड़ी होंगी। शेयर बाजार से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विवाह या रिश्तेदारी की बातचीत आगे बढ़ सकती है। मन में प्रसन्नता रहेगी। काम से जुड़ी महत्वपूर्ण मीटिंग पूरी होगी। गलत संगति वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। कान से जुड़ी तकलीफ या सांस संबंधी दिक्कत परेशान कर सकती है। परिवार के किसी सदस्य की चिंता मन को विचलित कर सकती है। कोई छिपी बात सामने आ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण आवश्यक होगा।
यह भी पढ़ें: Buy Madhya Shakti Peeth Yantra
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
सप्ताह की शुरुआत बेहद अनुकूल होगी। लोग आपकी सराहना करेंगे और आप सबके बीच लोकप्रिय होंगे। व्यापार में लाभ होगा और पुराने घाटे की भरपाई होती दिखेगी। कार्यस्थल पर मन भटक सकता है। नकारात्मक सोच से अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। पिता की सेहत चिंता का विषय बन सकती है।
यह भी पढ़ें: Shakti Peeth Yantra
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
काम में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आवश्यक कार्य समय पर पूरे होंगे। नौकरीपेशा और विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। हालांकि मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा। व्यर्थ की यात्रा से बचें।
यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस करेंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। बड़े भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार में तकनीकी परेशानी आ सकती है। पिता के साथ रिश्ते संतुलित रखें। परिवार की भावनाओं को महत्व दें।
यह भी पढ़ें: Best Astrology App
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
सप्ताह की शुरुआत काफी अनुकूल रहेगी। व्यावसायिक शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। सप्ताह के मध्य में व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। कठोर भाषा से करीबी लोग नाराज हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Vyapar Vridhi Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
इस सप्ताह करियर में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। रिश्तेदारों से शुभ समाचार आएगा। विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कटु वाणी से बचकर रहें। व्यापार में धन की कमी महसूस हो सकती है। किसी परिवारजन की तबीयत बिगड़ सकती है। कोई कीमती सामान खोने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Nazar Dosh Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी। परिवार और प्रेम संबंधों में अच्छी बातचीत होगी। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। शिक्षा और इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। ऑफिस में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। करीबी लोगों से बातचीत सीमित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in Delhi Near me
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
सप्ताह की शुरुआत खुशी से होगी। काम में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का व्यवहार सहयोगी और प्रेमपूर्ण रहेगा। व्यापार में नए निवेशकों के जुड़ने की संभावना है। बुरे सपनों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकते हैं। भाइयों या रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Panna Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
सप्ताह की शुरुआत बहुत अनुकूल होगी। व्यापार और नौकरी दोनों में आय बढ़ने की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नए रचनात्मक विचार मन में आएंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। नई शादी में मनमुटाव होने की संभावना है। जीवनसाथी पर अनावश्यक क्रोध न करें। समय नष्ट करने से बचें। सप्ताह के मध्य में कार्य बिगड़ सकते हैं।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बच्चों के लिए लाभकारी निर्णय लेंगे। कार्यस्थल पर पदोन्नति मिल सकती है। मन में आशंका या डर बैठ सकता है, इसलिए दूसरों की बातों में न आएं। निजी जीवन में हस्तक्षेप की कोशिश हो सकती है। पति पत्नी के संबंधों में थोड़ी कमजोरी दिख सकती है।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
सप्ताह की शुरुआत काफी शुभ रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पुराने विवाद सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में भावनात्मक चोट लग सकती है। काम के दबाव से थकान महसूस होगी। अत्यधिक आकर्षण या कामुकता से दूरी बनाए रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522