aries मेष horoscope 2023

ARIES (मेष) Horoscope 2023

जानिए कैसा रहेगा साल 2023 मेष राशि के लिए

 

स्वास्थ्य:

 

इस वर्ष आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है । वर्ष के शुरूआत के कुछ महिनो में आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा किन्तु इसके बाद आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से परेशान रहना पड़ सकता है । आप किसी बीमारी से लम्बे समय से पीड़ित हो तो इस साल के मध्य में आपके लिए समस्या बढ़ सकती है तथा डिप्रेशन जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लम्बी दूरी की यात्राओं में आपको विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपको संक्रामक रोग का सामना करना पड़ सकता है ।

 

आर्थिक स्थिति:

 

वर्ष की शुरुआत में पहले ही महीने से आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपके खर्चों में कमी आयेगी। यदि आप बचत को लेकर कुछ परेशान थे तो इस वर्ष आप कई तरह की इन्वेस्टमेंट पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक यात्राओं से भी आपको बड़ा लाभ होगा। वर्ष मध्य में आप अपने परिवार की जरूरतों पर काफी ध्यान देंगे। वर्ष के मध्य में रूपये-पैसे से सम्बन्धी समस्याओं को सुलझाकर शेयर मार्केट के माध्यम से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। अंततः यह वर्ष आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है ।

 

शिक्षा और करियर:

 

यह वर्ष आपके करियर के लिये एक उत्तम वर्ष रहने वाला है। सरकारी नौकरी के लिये प्रयासरत अभ्यर्थियों को सफलता प्राप्त हो सकती है और उनकी नौकरी लग सकती है। अपेक्षा से उत्तम परिणाम मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत शुभ रहेगा। उच्च शिक्षा और शोध से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। मई महीने के बाद विदेश में करियर के विकल्प खोज रहे हैं तो आपको कुछ असफलता का सामना करना पड़ेगा। वर्ष 2023 के अन्तिम कुछ महिनो में आपको विदेश यात्रा और करियर के लिये शानदार रहेगा। लम्बे समय से अटके हुये प्रोजेक्ट्स इस वर्ष अप्रैल के बाद शुरु हो जायेंगे।

 

वैवाहिक जीवन:

 

इस वर्ष विवाह योग्य जातको का विवाह हो सकता है । प्रेम विवाह करने वाले लोगों को वैवाहिक सहमति मिलने के भी योग बन रहे हैं । आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आपको अपने दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी । आप जीवनसाथी को खुश रखने का प्रयास करेंगे । तलाकशुदा लोग किसी नये रिलेशन की ओर आगे बढ़ सकते हैं । वर्ष के मध्य में प्रेमी युग्ल के बीच दूरियां बन सकती हैं ।

 

सामाजिक स्थिति:

 

आपके परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक आयोजन एवं अनुष्ठान हो सकते है वर्ष के शुरूआती महीने में आपके लिए काफी सुखद रहेंगे । आपके मित्र आपकी काफी मदद करेंगे । बच्चे माता-पिता के नियम विरूद्ध कार्य कर सकते है जिसके कारण परिवार में कुछ कलह की स्थितियाँ उत्पन्न होने की आशंका है। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। वर्ष के अन्तिम महीनों में सम्पत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अप्रैल महीने के बाद घर के किसी बुजुर्ग परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। माता को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।

 

शुभ रंग – लाल

 

शुभ अंक – 1,8

Back to blog

Our Recent Blog

budh amrit dhoop benefits

Budh Amrit Dhoop: Benefits, Ingredients, and How to Use It

You know that feeling when the right answer was sitting right there in your head, and then the moment came to actually say it out loud, and it just didn't...

Read more
नवरात्रि में जौ क्यों बोये जाते हैं: जानें विधि, नियम और महत्व

नवरात्रि में जौ क्यों बोये जाते हैं: जानें विधि, नियम...

ऐसा माना जाता है कि जब धरती पर असुरों का अत्याचार बढ़ गया था तब मां दुर्गा ने उनका संहार कर मानव जाति के जीवन की रक्षा की। कहा जाता...

Read more
navratri ke vart me ky khaye or ky na khaye

नवरात्रि व्रत के नियम: जानें क्या खाएं, क्या न खाएं...

नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा की पूजा के साथ व्रत रखने की भी परंपरा है। कुछ लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, जबकि कुछ लोग पहले और आखिरी...

Read more
नवरात्रि का नौवां दिन: माँ सिद्धिदात्री की पूजा, मंत्र, शुभ रंग और महानवमी का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि का नौवां दिन: माँ सिद्धिदात्री की पूजा, मंत्र, शुभ...

माँ दुर्गा का नौवां स्वरूप माँ सिद्धिदात्री के नाम से जाना जाता है। माँ सिद्धिदात्री अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें ज्ञान, शक्ति तथा सिद्धियां प्रदान करती...

Read more
Maa mahagauri puja 2026

नवरात्रि का आठवां दिन: माँ महागौरी की पूजा, मंत्र, शुभ...

माँ दुर्गा का आठवां स्वरूप माँ महागौरी के नाम से जाना जाता है। माँ महागौरी अपने भक्तों के दुख दूर करती हैं और उनके जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि...

Read more
kalaratri puja 2026

नवरात्रि का सातवां दिन: माँ कालरात्रि की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप के रूप में माँ कालरात्रि की पूजा की जाती है। माँ कालरात्रि अपने भक्तों को भय और नकारात्मक शक्तियों से बचाती हैं। उनका स्वरूप भले...

Read more
maa katyayani puja 2026

नवरात्रि का छठा दिन: माँ कात्यायनी की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा के छंठे स्वरूप के रूप में माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है। माँ कात्यायनी को शक्ति, साहस और विजय की देवी माना जाता है। माँ कात्यायनी ने...

Read more
Maa skandamata puja 2026

नवरात्रि का पाँचवाँ दिन: माँ स्कंदमाता की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा के पाँचवें स्वरूप के रूप में माँ स्कंदमाता की पूजा की जाती है। देवी स्कंदमाता को भगवान कार्तिकेय की माता कहा गया है। स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता...

Read more
Maa kushmanda puja 2026

नवरात्रि का चौथा दिन: माँ कूष्मांडा की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा का चौथा रूप, सृष्टि की रचना करने वाली देवी को माँ कूष्मांडा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब चारों ओर अंधकार था, तब...

Read more
maa chandraghanta puja 2026

नवरात्रि का तीसरा दिन: माँ चंद्रघंटा की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा की नवशक्ति का तीसरा रूप माँ चन्द्रघंटा का है, माँ जगदम्बा (माँ दुर्गा) का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को भयमुक्त और साहस देती हैं। नवरात्रि के तीसरे...

Read more