leo सिंह horoscope 2023

LEO (सिंह) Horoscope 2023

जानिए कैसा रहेगा साल 2023 सिंह राशि के लिए

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष सामान्य रहेगा । वर्ष के शुरुआती महीने में सेहत कुछ कमजोर रहेगी । खानपान में लापरवाही के कारण कुछ समस्या होगी । अक्सर आपको शरीर में दर्द की शिकायत रहेगी । स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना होगा । परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कुछ तनाव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है । जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है वे इस वर्ष अपना ध्यान रखें । अक्टूबर के बाद सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो जाएगा।

 

आर्थिक स्थिति

वर्ष की शुरूआत बहुत शुभ रहेगी । रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को भारी धन लाभ हो सकता है । विदेशों में जाकर व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए वर्ष बेहद शुभ है । आपको उच्च धन लाभ होगा । फरवरी-मार्च का समय आपकी आय के लिए बेहतरीन रहेगा । यद्यपि आपके बहुत से काम रूक-रूक कर होंगे लेकिन इसके बाद भी आप आपनी योग्यता से परिस्थितियों को नियन्त्रण में ले आयेंगे । अप्रैल से जुलाई के बीच धन उधार देना पड़ेगा । जुलाई के बाद उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है । अक्टूबर के बाद आपको बड़े निवेश में सावधानी रखनी चाहिए ।

 

सामाजिक स्थिति

वर्ष की शुरुआत में पारिवारिक जीवन बेहद सुखदायी रहेगा। बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण होगा। बच्चों की अच्छी-बुरी आदतों पर नजर बनाये रखें। आपके घर में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। लेकिन अप्रैल के बाद वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। अहंकार के कारण कई रिश्ते प्रभावित होंगे। अप्रैल के बाद आपके पिता को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। समाज में दिखावा करने से बचें।

 

वैवाहिक जीवन

महिलाओं को वैवाहिक जीवन में काफी परेशानियाँ हो सकती हैं। निजी रिश्तों में अहंकार का त्याग करें। प्रेमी जोड़े रोमांटिक यात्राओं में जा सकते हैं। यदि आप विवाह करना चाहते हैं तो आपको सावधानी रखनी चाहिये। परिवार के बड़े प्रेम सम्बन्धों का विरोध कर सकते हैं। ऐसे में आपके रिश्तों में कड़वापन आने की सम्भावना बन रही है। अवैध सम्बन्धों से बचना चाहिये। यदि आप विवाह करना चाह रहे हैं तो वर्ष के अन्त के महिनों में उत्तम रहेगा । वर्ष मध्य में लम्बे समय से लम्बित तलाक के मामलों के हल होने की सम्भावना बन रही है।

 

शिक्षा और करियर

नौकरीपेशा लोगों को इस वर्ष अधिकारियों से काफी परेशानी होगी। प्रमोशन को लेकर भी लगातर बाधायें आती रहेंगी। यदि जॉब में बदलाव करना चाहते हैं तो अप्रैल के पहले का समय आपके लिये शुभ रहेगा। बच्चे शिक्षा के उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन पढ़ाई में बार-बार व्यवधान आते रहेंगे। चिकित्सा प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिये वर्ष बेहद शुभफलदायी रहेगा। सितम्बर के बाद व्यापार में नये पार्टनर्स के जुड़ने के योग बन रहे हैं। जून से अगस्त तक का समय नकारात्मक रहेगा।

 

शुभ रंग – सुनहरा

शुभ अंक – 5

Back to blog

Our Recent Blog

नवरात्रि में जौ क्यों बोये जाते हैं: जानें विधि, नियम और महत्व

नवरात्रि में जौ क्यों बोये जाते हैं: जानें विधि, नियम...

ऐसा माना जाता है कि जब धरती पर असुरों का अत्याचार बढ़ गया था तब मां दुर्गा ने उनका संहार कर मानव जाति के जीवन की रक्षा की। कहा जाता...

Read more
navratri ke vart me ky khaye or ky na khaye

नवरात्रि व्रत के नियम: जानें क्या खाएं, क्या न खाएं...

नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा की पूजा के साथ व्रत रखने की भी परंपरा है। कुछ लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, जबकि कुछ लोग पहले और आखिरी...

Read more
नवरात्रि का नौवां दिन: माँ सिद्धिदात्री की पूजा, मंत्र, शुभ रंग और महानवमी का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि का नौवां दिन: माँ सिद्धिदात्री की पूजा, मंत्र, शुभ...

माँ दुर्गा का नौवां स्वरूप माँ सिद्धिदात्री के नाम से जाना जाता है। माँ सिद्धिदात्री अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें ज्ञान, शक्ति तथा सिद्धियां प्रदान करती...

Read more
Maa mahagauri puja 2026

नवरात्रि का आठवां दिन: माँ महागौरी की पूजा, मंत्र, शुभ...

माँ दुर्गा का आठवां स्वरूप माँ महागौरी के नाम से जाना जाता है। माँ महागौरी अपने भक्तों के दुख दूर करती हैं और उनके जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि...

Read more
kalaratri puja 2026

नवरात्रि का सातवां दिन: माँ कालरात्रि की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप के रूप में माँ कालरात्रि की पूजा की जाती है। माँ कालरात्रि अपने भक्तों को भय और नकारात्मक शक्तियों से बचाती हैं। उनका स्वरूप भले...

Read more
maa katyayani puja 2026

नवरात्रि का छठा दिन: माँ कात्यायनी की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा के छंठे स्वरूप के रूप में माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है। माँ कात्यायनी को शक्ति, साहस और विजय की देवी माना जाता है। माँ कात्यायनी ने...

Read more
Maa skandamata puja 2026

नवरात्रि का पाँचवाँ दिन: माँ स्कंदमाता की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा के पाँचवें स्वरूप के रूप में माँ स्कंदमाता की पूजा की जाती है। देवी स्कंदमाता को भगवान कार्तिकेय की माता कहा गया है। स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता...

Read more
Maa kushmanda puja 2026

नवरात्रि का चौथा दिन: माँ कूष्मांडा की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा का चौथा रूप, सृष्टि की रचना करने वाली देवी को माँ कूष्मांडा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब चारों ओर अंधकार था, तब...

Read more
maa chandraghanta puja 2026

नवरात्रि का तीसरा दिन: माँ चंद्रघंटा की पूजा, मंत्र और...

माँ दुर्गा की नवशक्ति का तीसरा रूप माँ चन्द्रघंटा का है, माँ जगदम्बा (माँ दुर्गा) का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को भयमुक्त और साहस देती हैं। नवरात्रि के तीसरे...

Read more
नवरात्रि का दूसरा दिन: माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, मंत्र और शुभ रंग

नवरात्रि का दूसरा दिन: माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, मंत्र और...

मां दुर्गा की नवशक्ति का दूसरा स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी का है, मां दुर्गा का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनंत फल देने वाला है। माँ ब्रह्मचारिणी को तप, धैर्य,...

Read more