जानिए कैसा रहेगा साल 2023 तुला राशि के लिए
स्वास्थ्य
वर्ष 2023 में आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। डायबिटीज़ के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। इसीलिये आपको अपने खानपान पर काफी ध्यान देना चाहिये। आपको पेट में गैस और पाचन सम्बन्धी परेशानी होने के योग बन रहे हैं। वर्ष के शुरुआती भाग में आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शुरूआत के कुछ महीनों के बाद आपको स्वास्थ्य की समस्याओं में राहत मिलेगी। आपकी इम्यूनिटी अच्छी रहेगी। लेकिन साल के अन्त के महीनों में आपको शरीर में थकावट और दर्द की शिकायत हो सकती है। भोजन में स्वाद के बजाय गुणकारी और पोषक तत्वों को अवश्य शामिल करें।
आर्थिक स्थिति
इस वर्ष आपको अपने काम में बड़ा विस्तार करने का अवसर मिलेगा। लोग आपकी सहायता करने को उत्सुक रहेंगे। जिसको लेकर आप कर्ज या ऋण भी ले सकते हैं। किसी पुराने ऋण से आपको मुक्ति मिल सकती है। लेकिन यह वर्ष उन लोगों के लिये बहुत अच्छा है जो अभी तक आर्थिक रूप से स्थिर नहीं हुये हैं। उन्हें कार्यक्षेत्र में बहुत बड़ा सम्मान मिल सकता है। लेकिन फिर भी व्यापारिक एग्रीमेन्ट आदि सावधानी पूर्वक करें। टैक्स और रेन्ट आदि को लेकर फरवरी और मार्च में कुछ समस्या रहेगी।
सामाजिक जीवन
इस वर्ष परिवार पर आपको ध्यान देते रहना पड़ेगा। आपको छोटी-छोटी बातें भी काफी प्रभावित करेंगी। जिसके कारण आप गुस्सा हो सकते हैं। ऐसे में शब्दों का चयन संयम पूर्वक करें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान को करियर में शानदार अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी समस्याओं को मित्रों से अवश्य साझा करें। मित्रों से भी कुछ अनबन हो सकती है। जिसे आप बातचीत द्वारा सुलझा लेंगे। सामजिक दृष्टि से साल के अन्तिम महीने काफी शुभ रहेंगे।
वैवाहिक जीवन
इस वर्ष दाम्पत्य जीवन को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे। जीवनसाथी के साथ नजदीकियों में वृद्धि होगी। लेकिन जिन लोगों का विवाह तय नहीं हुआ है उनके लिये जीवनसाथी खोजने में परिजनों को थोड़ी असुविधा होगी। प्रेम सम्बन्धों के लिये वर्ष सामान्य रहेगा। प्रेमी जोड़ों के बीच किसी कारण मनमुटाव हो सकता है। वर्ष का शुरूआती महिना प्रेम विवाह के लिये हितकर नहीं रहेगा। लेकिन वर्ष के अन्तिम महीने इसके लिये हितकारी सिद्ध होंगे।
शिक्षा और करियर
वर्ष का शुरुआती भाग शिक्षा और करियर के लिये कुछ नकारात्मक रहेगा। लेकिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है। आप काफी आक्रामकता के साथ अपने काम को आगे बढ़ाने में लगे रहेंगे। तकनीक का उन्नत प्रयोग करने से आपकी कार्यक्षमता और परिणामों में भी सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को इस वर्ष विवादों को लेकर सावधान रहना चाहिये। गुप्त शत्रु आपको कार्यक्षेत्र में परेशान करने का प्रयास करेंगे। वर्ष के अन्तिम महीने में कई अटके मामलों का समाधान हो जायेगा।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 2, 7
9999990522