मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज स्वास्थ्य में आलस और परिवार में मन-मुटाव हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने की संभावना है। गहरे पानी से दूर रहें और किसी भी लापरवाही से बचें।
यह भी पढ़ें: Lal Kitab Kundli
वृषभ (Taurus) - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज मन में जोश और उत्साह रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन गुस्से पर काबू रखें, वरना मुश्किल होगी।
यह भी पढ़ें: Best App for Astrology Prediction
मिथुन (Gemini) - क, की, कु, घ, छ, के, को, ह
बुद्धि के कुंद होने से आज लिए गए फैसले उल्टे पड़ सकते हैं। मित्रों और भाइयों से कहासुनी होने की संभावना है। साथ ही, कारोबार या निवेश में बड़ी धन हानि का सामना भी करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Best Astrologer in India
कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज व्यवहार में बदलाव आएगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी परिचित से धन लाभ और विदेश से शुभ सूचना मिलेगी। वाणी से काम बनेंगे और बड़ों का सहयोग मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Buy Ashtasiddhi Yantra
सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
यात्रा या काम में दुर्घटना का भय है, सतर्कता बरतें। तबीयत बिगड़ सकती है और अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण काम में एकाग्रता नहीं रहेगी।
यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra Benefits
कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो
गुस्से पर काबू रखें, छोटी बातों पर क्रोध बढ़ सकता है। परिवार का सहयोग कम मिलेगा। पेट की बीमारी हो सकती है और किसी से धोखा मिलने की आशंका है।
यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra
तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। बेवजह की चिंता और मन में अजीब डर बना रहेगा। परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है और शारीरिक कमजोरी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Vyapar Yantra
वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु
घर के लोगों से अनबन और किसी आरोप से बचकर रहें। इसके बावजूद, आप हर कार्य को सरलता से निपटा लेंगे। शैक्षणिक प्रतियोगिताओं और कार्यक्षेत्र दोनों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra
धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
परिवार में किसी से अपमानजनक व्यवहार हो सकता है। मन अधिक भटकेगा और बेवजह के भ्रम पैदा होंगे। शारीरिक तकलीफें भी परेशान कर सकती हैं, इसलिए सावधान रहें।
यह भी पढ़ें: Moti Gemstone
मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि
किसी के प्रति जलन और नकारात्मक भाव मन में न आएं, इससे बचें। घर के सदस्य से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें।
कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
शिक्षा के क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आएंगे। घर के सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे मन में नकारात्मकता आएगी। ध्यान रखें, आज सिर्फ प्रत्यक्ष देखी हुई बातों पर ही यकीन करें, सुनी-सुनाई पर नहीं।
मीन (Pisces) - दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि
पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। माता जी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। कार्यक्षेत्र में साथियों से मतभेद होने की संभावना है।
अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9
9999990522