1 january 2025 horoscope

Daily Horoscope 1-January-2025 - Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries) - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

 

आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपको आज काम-काज के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। 

 

उपाय: आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाएं तो आपके लिए शुभ रहेगा। 

 

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Predictions

 

वृषभ (Taurus) - , , , , वा, वी, वु, वे, वो

 

आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं। आपको आज अपने भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में आज का दिन उत्तम होगा। आज घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। गुरूजनों एवं बड़े-बुजुर्गों के लिए भी आदर-सत्कार की भावना में आज वृद्धि होगी। 

 

यह भी पढ़ें: Astroscience App

 

मिथुन (Gemini) - , की, कु, , , के, को,

 

आज पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज आपके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आपको आज किसी परिचित व्यक्ति से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको विदेश से आज शुभ समाचार मिल सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: Shree Baglamukhi Yantra

 

कर्क (Cancer) - हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 

आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज तालमेल में मधुरता देखने को मिलेगी। आपको विदेश या विदेशी संबंधों से आज लाभ की प्राप्ति होगी। 

 

यह भी पढ़ें: Sarva Shakti Peeth Yantra

 

सिंह (Leo) - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

 

आज आप अपनी योग्यता और बुद्धिमता का प्रयोग करके कार्य क्षेत्र में सफलता का परचम लहराएंगे। आपका पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्र में अच्छा मन लगेगा। आपका स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा। आपको अपने भाग्य का आज सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा अपने विरोधियों को परास्त करने में आज आप सफल रहेंगे। आपको अपने मित्र एवं परिवार का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। 

 

यह भी पढ़ें: Madhya Shakti Peeth Yantra

 

कन्या (Virgo) - टो, पा, पी, पू, , , ठे, पे, पो

 

ईश्वर की आराधना करने से आज आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी तथा भाग्य से भी आज अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन आपको परिवार के सदस्यों की ओर से भी सम्पूर्ण सहयोग की प्राप्ति होगी। आज आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं जिससे आपके घर-परिवार का नाम रोशन होगा। आज किसी नई आर्थिक योजनाओं का सफलतापूर्वक संपादन होगा। 

 

यह भी पढ़ें: Shree Shodashi Yantra

 

तुला (Libra) - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 

आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज के दिन किसी परिचित व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। संभव है कि आज आपके साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। आपको आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

 

उपाय: आज के दिन कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे कि आपके चरित्र पर कोई बात आए। लाल रुमाल अपने पास रखें और केसर का तिलक लगाकर ही घर से निकलें। 

 

वृश्चिक (Scorpio) - तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु

 

आज आपको घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने से बड़े का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आप अपने व्यवहार से दूसरों पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहेंगे। आपके कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको अपने कार्य में आज सफलता प्राप्त होगी व लोगों से मधुर संबंध स्थापित होंगे। 

 

धनु (Sagittarius) - ये, यो, भा, भी, भू, धा, , , भे

 

आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें। आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे। 

 

उपाय: आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें। 

 

मकर (Capricorn) - भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि

 

आज आपको घूमने-फिरने के अवसर प्राप्त होंगे जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा। परिवार के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आज आपको अपने भाग्य का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए आज समय अनुकूल है। 

 

कुंभ (Aquarius) - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो,

 

आज आपका स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है साथ ही आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। 

 

उपाय: आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे। 

 

मीन (Pisces) - दा, दु, , , दे, दो, चा, चि

 

आज आपको अपने भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी तथा हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आप अपनी बुद्धिमता से आज कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। अपने मित्रों, रिश्तेदारों से मधुर संबंध बनेंगे। आपके घर में आज कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

 

अपनी समस्या या सवाल भेंजे- https://shorturl.at/deLT9

Back to blog

Leave a comment

Please note, comments need to be approved before they are published.