11 august 2024 horoscope

11 August 2023 Horoscope (राशिफल)

मेष
पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्रों में आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्त होगी तथा परीक्षा-प्रतियोगिता में भी सफलता प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रत्येक कार्य को आज बहुत आसानी से पूरा कर लेंगे तथा कार्य क्षेत्र में भी आशानुरूप सफलता प्राप्त होगी ।
उपाय
आज हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें ।

वृषभ
आज कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव अच्छा बना रहेगा। आपको अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह करने में मदद मिलेगी। आपके कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है । आपको अपने कार्य में आज सफलता प्राप्त होगी व लोगो से मधुर संबंध स्थापित होंगे । आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी।
उपाय
आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें ।

मिथुन
आज आपका कार्य क्षेत्र में अच्छा समय व्यतीत होगा तथा आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज आप अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे।

कर्क
आज आपको कार्य क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने के लिए आज का दिन आपके अनुकूल नहीं है । आपके स्वास्थ्य में आज खराबी देखने को मिलेगी । परिवार के सदस्यो में किसी बात को लेकर के आज मतभेद उत्पन्न हो सकते है ।
उपाय
आज काली गाय की सेवा करें।

सिंह
कार्य क्षेत्र में आपसी लोगों की वजह से आज चिंताजनक हालात पैदा हो सकते है । आज परिवार के किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आज के दिन आपको परिवार की ओर से उत्तम सुख प्राप्त होगा तथा खानदान में किसी के यहाँ होने वाले मांगलिक कार्य या समारोह में शामील होने का मौका मिल सकता है ।
उपाय
आज गुड़, चावल, जौं का दान करें अगर जीवनसाथी से संबंधित कोई दुख तकलीफ हो ।

कन्या
आज आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। आप वार्तालाप की निपुणता एवं अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमता से आज कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। अपने मित्रों, रिश्तेदारों से मधुर संबंध बनेंगे ।

तुला
आपके परिवार के सदस्यों से किसी न किसी बात को लेकर आज अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आपका किसी से मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय
आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

वृश्चिक
आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं।आपको आज अपने भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में आज का दिन उत्तम होगा । आज घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । गुरूजनों एवं बड़े-बुजुर्गो के लिए भी आदर-सत्कार की भावना में आज वृद्धि होगी ।
उपाय
आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।

धनु
आज आपके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा । आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें । आपको आज किसी परिचित व्यक्ति से धन लाभ प्राप्त हो सकता है । आपको विदेश से आज शुभ समाचार मिल सकता है ।
उपाय
आज के दिन सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।

मकर
आज आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे उसमें आप सफल होंगे । साझेदारी में किये गये काम में भी आपको आज अच्छा लाभ प्राप्त होगा । आपको आज कानूनी व अदालती कार्यो से संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है । आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें ।
उपाय
आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।

कुम्भ
आपका स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा । आपको अपने भाग्य का आज सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा अपने विरोधियों को परास्त करने में आज आप सफल रहेंगे । आपको अपने मित्र एवं परिवार का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा ।
उपाय
आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं ।

मीन
आज आपका अपने भाई-बन्धुओं से किसी न किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है । आपके भाई-बन्धुओं के लिए आज परेशानियां बढ़नी संभव हैं । आज परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में दिक्कत देखने को मिल सकती है । आपके कार्य क्षेत्र में आज शुभ फलों की प्रधानता बनी रहेगी । आपको अपनी योजनाओं में आज आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी । आज परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में दिक्कत देखने को मिल सकती है ।
उपाय
आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।
आज के दिन 6 कन्याओं को दूध व मिश्री दें।

Back to blog

Our Recent Blog

life line palmistry

Life line palmistry: Meaning, Signs, and what it Reveals

Ever wondered what the curve near your thumb on the palm indicates?  Well, this line is referred to as "life line" in Read more

fate line in palmistry

Fate Line in Palmistry - Meaning, Signs, and What It...

Palmistry has always fascinated people because it offers a unique way to understand life through the lines of the hand. Among all the major lines, the Fate Line is one...

Read more
mobile number numerology

How to Choose the Right Mobile Number According to Numerology.

In today’s digital age, a mobile number is no longer just a contact detail. It is deeply connected to almost every important area of life, communication, business, online payments, social...

Read more
heart line in palmistry

Heart Line in Palmistry - A Simple Guide to Your...

Have you ever randomly looked at your palm maybe while sitting alone or waiting for something and wondered if those lines actually mean anything? Most of us notice three main...

Read more
types of hands in palmistry

Types of Hands in Palmistry and Their Meanings

Have you ever looked at your hands beyond just the palm lines? In palmistry, the first thing experts notice is often the hand shape, because it reveals a lot about...

Read more
mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more