12 july 2024 horoscope

12-july-2024-horoscope

मेष (Aries) –
आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी परन्तु आज पुत्र संतान के साथ मिलकर किया गया कार्य अच्छा फल देगा।

उपाय- आज के दिन नई ब्याही लड़की को पतीसे की मिठाई दें और अपने घर के आस-पास के गड्डों मे पानी एककत्रित न होने दे |

वृषभ (Taurus) –
आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है |आज के दिन आपको गहरे पानी , आग या बिजली से बचाव रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपको किसी प्रकार का नुकसान देखने को मिल सकता है । आपके ऊपर किसी प्रकार का झूठा आरोप भी लग सकता है साथ ही आपके तथा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है।
उपाय- आज के दिन किसी से वाद विवाद न करे खासकर महिलाओं से, और साथ ही आज के दिन मन्दिर में 2 नारियल पूजा वाले और दो साबुत बादाम पर सरसों का तेल लगाकर मंदिर में रखकर आएं।

 

मिथुन (Gemini) –
आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी । आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा । आज आपके  किसी परीचित के कारण धन हानि हो सकती है। आपका बिना कारण किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकता है तथा बिना कारण आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है।

उपाय-आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करे वापिस आने पर उसे मंदिर मे रख आए |


कर्क (Cancer) – 

आज के दिन आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं देगी हो सकता है आज के दिन लिए जाने वाले फैसले आपके गलत साबित हों, संभव है आज अपने दोस्तों और भाइयों से किसी तरह के मतभेद पैदा हों । आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है परन्तु आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी।

उपाय - आज के दिन पीला सूती रूमाल का प्रयोग करे और साथ ही पिता का सामान जैसे- परफ्यूम या बिस्तर आदि का इस्तेमाल करे |

 

सिंह (Leo) –
आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा धन से संबंधित परेशानी देखने को मिलेगी ।आज आपकी रूचि मनोरंजन के साधनों की तरफ होगी। परिवार के लोगों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। परन्तु  आज आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है।

उपाय-आज हरे रंग के कपड़े अपनी श्रद्धानुसार छोटी-छोटी कन्याओं को दें ।

 

कन्या (Virgo) –
आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें । आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे।

उपाय-आज खाने मे या पानी पीने मे चांदी के बर्तनों का प्रियोग करे, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें ।

 

तुला (Libra) –

आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है और आज कार्यक्षेत्र में किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकते है ।

उपाय- आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

 

वृश्चिक (Scorpius) – 

आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में आज आपका मन परेशान रहेगा तथा आज आपके मन में एक अजीब-सा डर बना रहेगा ।आज आपके शरीर में आलस्य की अधिकता बनी रहेगी परन्तु दूसरों से धन के संबंध में आज सहयोग प्राप्त होगा। आपको आज परीक्षा-प्रतियोगिता आदि में सफलता मिल सकती है।

उपाय- आज के दिन खट्टी मीठी गोलियां छोटे-छोटे बच्चों में बराबर-बराबर बांटे ।

 

धनु (Sagittarius) –

आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं । आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बढ़ेगी व धन हानि की घटना आज आपके साथ हो सकती है।

उपाय-आज के दिन मंदिर में पीली वस्तुएँ जरूर दें जैसे चने की दाल या हल्दी गांठें ।

 

मकर (Capricornus) –

आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको अनादर एवं अपमान का सामना करना पड़ सकता है । आपके मन में आज जरूरत से ज्यादा भटकाव देखने को मिलेगा व काल्पनिक वहम भी पैदा हो सकते है ।आपको विदेश या विदेशी संबंधो से आज लाभ की प्राप्ति होगी ।

उपाय-आज के दिन चांदी का चौकोर टुकड़ा, या सफेद रुमाल अपनी जेब में रखें।

 

कुम्भ (Aquarius) –

आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते है । आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं । आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है। आज आपको घर तथा कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है तथा धन हानि होने की भी संभावना बनी रहेगी।

उपाय- आज धर्म स्थान में गूढ़ , दो चुटकी केसर, ग्राम सौंफ रखकर आएं।

 

मीन (Pisces) –

आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आज किसी नयी आर्थिक योजनाओं का सफलतापूर्वक संपादन होगा ।

उपाय- आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।

Back to blog

Our Recent Blog

mounts of palm

Decoding Mounts on Palm: What Do They Mean?

Palmistry is not just about the lines on your hand. The soft, padded areas beneath each finger and around the thumb, known as the mounts on the palm, also play...

Read more
how to read kundli

How to Read Palm: A Beginner’s Guide to Understanding Palm...

For centuries, people have been curious about the lines on their palms and what they might reveal. This curiosity gave rise to palmistry, also known as palm reading. If you’re...

Read more
budh purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026: जानें शुभ तिथि, बुद्ध के चार आर्य...

आपने अक्सर सुना होगा कि पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होता है, लेकिन वैशाख मास की जो पूर्णिमा आती है, वह आम पूर्णिमाओं की तरह नहीं होती।...

Read more
shani mahadasha

शनि की महादशा क्या है? अंतर्दशा, लक्षण, महत्व और लाल...

ज्योतिष की दुनिया में 'शनि' एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि शनि की महादशा का मतलब सिर्फ दुख, गरीबी...

Read more
rahu amrit dhoop ke fayde

राहु अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक 'छाया ग्रह' माना गया है, जो अपनी मायावी प्रकृति, भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं के लिए जाना जाता है। यदि राहु कुंडली में...

Read more
bhimrao ambedkar jayanti

डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती: संविधान के निर्माता की 135वीं...

14 अप्रैल 2026 की सुबह जब सूरज अपनी पहली किरण बिखेरेगा, तो भारत के करोड़ों घरों में एक अलग ही ऊर्जा होगी। यह दिन केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं...

Read more
shani amrit dhoop

शनि अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

भारतीय ज्योतिष और अध्यात्म में सुगंध का बहुत बड़ा महत्व है। प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों ने वातावरण को शुद्ध करने और ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के...

Read more
बृहस्पति अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत लाभ और प्रभाव

बृहस्पति अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

लाल किताब ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन की दिशा निर्धारित करती है। इनमें 'बृहस्पति' को 'देवगुरु' की पदवी प्राप्त है। बृहस्पति ग्रह विस्तार, ज्ञान, धर्म, धन और सौभाग्य...

Read more
बुध अमृत धूप

बुध अमृत धूप – जानिए उपयोग की सही विधि, अद्भुत...

लाल किताब की दिव्य परंपरा में 'बुध ग्रह' को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध हमारी बुद्धि, वाणी (संचार), व्यापार, और निर्णय लेने की क्षमता का स्वामी है। यदि...

Read more
शुक्र अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ और प्रभाव

शुक्र अमृत धूप – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

भारतीय ज्योतिष और लाल किताब की प्राचीन परंपराओं में ग्रहों की शांति और उनकी कृपा प्राप्त करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में 'धूप' या 'सुगंध' का...

Read more