12 september 2024 horoscope

12 सितम्बर 2023

मेष(Aries) –:

आज आप अस्वस्थ महसूस करेंगे जिसके कारण आपके शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । आपका अपने कार्य में आज पूर्ण रूप से मन नहीं लगेगा । आज के दिन मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको किसी बड़ी धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है ।

उपाय - आज के दिन छोटी-छोटी 9 या 10 वर्ष तक की कन्याओं को मीठा देकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और मां दुर्गा जी की पूजा करें।

  • भाभी की सेवा करें ।

 

वृषभ (Taurus) –

आज आपको घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। आप अपने व्यवहार से दूसरों पर अपना सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहेंगे। अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

उपाय - आज गाय के घी का दिया मंदिर में जलाएँ और कपूर की टिक्की धर्मस्थान में दें।

 

मिथुन (Gemini) –

आज आपको दुर्घटना में चोट लगने का भय रहेगा, सावधानी रखें । आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह के खर्चो की अधिकता बनी रहेगी। आज आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका मन अपने कार्य में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा। आज आपके लिए निराशाजनक हालात पैदा होंगे। संभव है कि आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है ।

उपाय - आज काली गाय की सेवा करें।

  • आज खाने में या पानी पीने में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें, और एक सफेद रुमाल अपनी माता के हाथों से लेकर अपने पास रखें ।

 

कर्क (Cancer) –

आज आपको अपने कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है जिसके कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। मन में गुस्से की प्रवृत्ति भी बन सकती है। कार्य क्षेत्र में आपसी लोगों की वजह से आज चिंताजनक हालात पैदा हो सकते है । आज परिवार के किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है ।

उपाय - आज 12 कपूर की टिक्की जल प्रवाह करें।

  • आज गुड़, चावल, जौं का दान करें अगर जीवनसाथी से संबंधित कोई दुख-तकलीफ हो ।

 

सिंह (Leo) –

आज आपके मन में किसी भी कार्य को करने के लिए पूर्ण आत्मविश्वास बना रहेगा तथा परिवार के सदस्यों से आपको हर संभव सहयोग प्राप्त होगा । आप अपनी बुद्धिमता से आज कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। अपने मित्रों, रिश्तेदारों से मधुर संबंध बनेंगे । आपके घर में आज कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

 

कन्या (Virgo) –

आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में सचेत रहना पडे़गा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं । आज आपको कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज आपको वाहन के प्रति सावधानी रखनी चाहिए अन्यथा किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना है। आपके परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है।

उपाय - आज के दिन सफेद और लाल रंग का रुमाल अपने पास जेब में रखें।

  • आज के दिन बहन, बेटी व बुआ से अच्छे संबंध रखें और उनको आज जरूर कोई न कोई गिफ्ट अवश्य दें ।

 

तुला (Libra) –

आज आपको अपने कार्य में किसी प्रकार की रूकावट का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी प्रकार के मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। किसी कारण आपको मान हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज अपने भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा । कार्य क्षेत्र में आज का दिन उत्तम होगा ।

उपाय - आज मंदिर या तीर्थ यात्रा पर जाए तो आपके लिए शुभ रहेगा ।

  • आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं ।

 

वृश्चिक (Scorpius) –

आज आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकते हैं तथा नकारात्मक विचार आ सकते है । आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते हैं । आपको तथा आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी देखने को मिल सकती है। आज आपके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा । आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें ।

उपाय - आज धर्म स्थान में गुड़ , दो चुटकी केसर, 100 ग्राम सौंफ रखकर आएं।

 

धनु (Sagittarius) –

आज आपको पढ़ाई-लिखाई में आशाजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के साथ मन-मुटाव हो सकता है तथा मन में नकारात्मक विचार बन सकते हैं। आप केवल देखी हुई बातों पर विश्वास करें। आज आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा परंतु परिवार के सदस्यों से सहयोग की प्राप्ति होगी।

उपाय - आज के दिन दूध को जलने न दें व खोया न बनाएं, अगर दूध का व्यवसाय है तो कोई बात नहीं, लेकिन घर में न ऐसा न करें।

 

मकर (Capricornus) –

आज के दिन आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से किसी बात को लेकर आज मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में चिंता लगी रहेगी। आज आपको किसी परिवार के सदस्य की वजह से तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय - आज के दिन सौंफ, गुड़, व दो चुटकी केसर मन्दिर में रखकर आएं।

  • आज के दिन काले रंग की गाय की सेवा करें।

 

कुम्भ (Aquarius) –

आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । आज शरीर में बेवजह का आलस बना रहेगा । परिवार में किसी बात को लेकर के आज मन-मुटाव हो सकता है तथा परिवार में किसी सदस्य को आज स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है । आज के दिन गहरे पानी से अपना बचाव रखें । आपको आज कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ।

उपाय - आज के दिन भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें ।

  • आज 5 किलों आटा मंदिर में रखकर आएं और अपनी संगति को खराब किसी भी तरह से न होने दें।

 

मीन (Pisces) –

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है जिसके कारण आपके शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी । आपके अंदर बेवजह का गुस्सा बनेगा जो आज आपके लिए परेशानियों के हालात पैदा करेगा । स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही आपके लिए कष्टदायक बन सकती है। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। आपको कार्य क्षेत्र से संबंधित परेशानियां देखने को मिलेंगी।

उपाय - आज आप अपनी इच्छानुसार हल्दी, चने की दाल, पीले सूती कपडे़ में बांधकर कुएं या तलाब में डालें।

  • आज के दिन सुबह घर से निकलने से पहले पानी का कूम्ब स्थापित करें वापस आने पर उसे मंदिर में रख आएं ।
Back to blog

Our Recent Blog

vastu doshas

Vastu Dosha Guide: Types, Effects & Remedies

Some people may have the experience of feeling comfortable as soon as they enter someone's flat and being at ease, while for others, there is no explanation for these sensations...

Read more
east facing house vastu

East-Facing House Vastu Shastra: Benefits, Room Tips & Remedies

Ever since the beginning of time, the universe has favored one particular direction. An east-facing house, also known as the entrance to Surya (the God of the Sun), is the...

Read more
money plant vastu

Money Plant Vastu Direction: Where to Place It for Real...

There are countless people who have kept money plants in their houses for years, changing them from one corner to another without realizing that the money plant direction can be...

Read more
vastu tips for home entrance

Unlock Prosperity With These Vastu Tips for Home Entrances

If you've ever entered a house that precisely feels "correct," it is likely to do with the entrance. According to home entrance Vastu, a main door is not just a...

Read more
West facing house vastu

West-Facing House Vastu: Benefits, Room Tips & Remedies

Are you thinking about the idea of either constructing or purchasing a house that faces west? If you are, perhaps you are also puzzled whether going for it is a...

Read more
गणेश चतुर्थी 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और गणपति स्थापना का शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: जानें तिथि, महत्व, पूजा विधि और गणपति...

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के सबसे प्रिय और उत्साहपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणपति बप्पा को बुद्धि,...

Read more
vastu for pooja room

Vastu for the Pooja Room: Where to Place It for...

Nobody plans the pooja room. That's just the truth of it. The living room gets a mood board, the kitchen gets measured three times before the modular units go in,...

Read more
best sleeping direction as per vastu

Best Sleeping Direction as per Vastu: Which Way Should You...

Sleep is one of the most important aspects of living healthily. However, a lot of people wake up feeling lazy and fatigued despite receiving a full night's rest. Things like...

Read more
rahu amrit sabun

राहु अमृत साबुन – उपयोग करने की विधि, अद्भुत लाभ...

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जिंदगी में सब कुछ एकदम परफेक्ट चल रहा हो, और अचानक से चीजें उलझने लगें? आप लाख कोशिश करें, लेकिन समझ ही...

Read more
best bed direction as per vastu

The Best Bed Direction As Per Vastu for Your Home

Sleep can sometimes be a challenge, and if you find you are often unable to sleep at night without a clear cause, your bed direction as per Vastu may be...

Read more